Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand School News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में कब से शुरू होगा नया सत्र? नया अपडेट आया सामने

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 01:32 PM (IST)

    झारखंड के सरकारी स्कूलों में दो अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। सरहुल के अवकाश के कारण स्कूल एक अप्रैल की जगह दो अप्रैल से खुलेंगे। सभी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि नए शैक्षणिक सत्र में भी बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें समय पर नहीं मिल पाएंगी।

    Hero Image
    झारखंड के सरकारी स्कूलों में 2 अप्रैल से होगी पढ़ाई (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand School News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में दो अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र हो जाएगा। नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से ही शुरू होना था, लेकिन सरहुल के अवकाश के कारण स्कूल दो अप्रैल से खुल रहे हैं। सभी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं तथा परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इधर, नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही इस बार भी बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें नहीं मिल पाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी भी जिले में पाठ्य-पुस्तक स्कूलों तक नहीं पहुंची है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरहुल के बाद प्रकाशकों द्वारा पुस्तकें प्रखंड स्तर पर स्थित बीआरसी में पहुंचाई जाएंगी। वहां से पुस्तकें स्कूलों तक पहुंचाई जाएंगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से आठ के सभी बच्चों को पुस्तकें दी जाती हैं।

    सरकारी स्कूलों में तीन साल बाद शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा

    बताते चलें कि सरकारी स्कूलों में तीन वर्ष बाद शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। कोरोना के कारण पूर्व में शैक्षणिक सत्र अनियमित हुआ था। वर्ष 2020-21 में कोरोना के कारण स्कूलों के बंद होने से बाद के शैक्षणिक सत्रों में एक-एक माह की कमी की गई थी। इस कारण 2022-23 का शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से शुरू हुआ था। इसी तरह 2023-24 का सत्र एक जून तथा 2024-25 का सत्र एक मई से शुरू हुआ था।

    अब 2025-26 से शैक्षणिक सत्र नियमित होगा तथा यह एक अप्रैल से शुरू होगा। इधर, सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से साप्ताहिक टेस्ट की जगह माह में एक बार बच्चों का टेस्ट लिया जाएगा। रेल परियोजना में बदलाव करते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

    इसके अनुसार प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में टेस्ट आयोजित किया जाएगा। टेस्ट आयोजित करने तथा मूल्यांकन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिया गया है। 

    कस्तूरबा स्कूल में बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल का आयोजन

    पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातू में सोमवार को पीएमश्री योजना के तहत बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, समाजसेवी राजेन्द्र महतो, कार्तिक महतो आदि अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

    इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति व धरोहर से जुड़े अस्त्र-शस्त्र, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया।

    छात्राओं ने हंसुआ, तीर-धनुष, मिट्टी के बर्तन, बांस से बने दौरा, मछली पकड़ने के लिए जाल व बंसी, ढोल, लोटा, कांसे के बर्तन, सूप एवं खेती-बाड़ी में प्रयोग होने वाले कुदाल सहित कई पारंपरिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने इन वस्तुओं के उपयोग और उनके महत्व के बारे में भी बताया।

    इसके अलावा, संथाली, नागपुरी नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। छात्राओं ने बिरसा मुंडा की जीवनी से संबंधित कहानी, फोटो, नाटक और कला-संस्कृति माडल भी प्रस्तुत किए। इससे उनकी जीवनगाथा और आदिवासी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ी।

    मौके पर वार्डन शशि बाड़ा, शिक्षिका सरोजिनी टोप्पो, फुलमनी बाड़ा, सौरभ कुमार सिंह, वनमाली कुमार, राजाराम लोहरा, ज्ञानरंजन महतो, परमेश्वरी कुमारी, विमला कुमारी समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, अब नहीं होगी साप्ताहिक परीक्षा

     हेमंत सरकार ने छात्रों को दे दी एक और खुशखबरी, 5 नए इंजीनियरिंग कॉलेजों को लेकर आया अपडेट