Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड में पुलिस के एक्शन से नक्सलियों में हड़कंप, 3 कमांडर ढेर; डीजीपी ने दी चेतावनी

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 10:47 AM (IST)

    झारखंड में नक्सलियों को कुचलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आक्रामक रूप लेते हुए एक 7 सप्ताह में 3 एरिया कमांडर को ढेर कर दिया है। इनमें दो महिला एरिया कमांडर भी थीं। वहीं राज्य के डीजीपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि या तो सरेंडर करो नहीं तो हम एक्शन लेंगे। पुलिस के इस एक्शन से नक्सलियों में हड़कंप मच गया है।

    Hero Image
    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा एक्शन (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड में नए साल की शुरुआत के साथ ही नक्सलियों के विरुद्ध झारखंड पुलिस ने आक्रामक रूख अपना रखा है। लगातार आइईडी की बरामदगी हो रही है। एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों के बड़े ग्रुप के साथ दो-दो मुठभेड़ की घटना घट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें सुरक्षा बलों ने बिना किसी नुकसान के चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें दो महिला एरिया कमांडर के अलावा एक जोनल कमांडर सहित दो पुरुष नक्सली शामिल हैं। एक 15 लाख का इनामी नक्सली पुलिस की गिरफ्त में है, जिसके माध्यम से उसके बड़े सहयोगियों-साथियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

    नक्सलियों के विरुद्ध इस अभियान में झारखंड पुलिस के जिला बल व झारखंड जगुआर को केंद्रीय बलों का भी पूरा साथ मिल रहा है। इनमें कोबरा 209, 203, 205 बटालियन के अलावा सीआरपीएफ की 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 11 बटालियन की टीमें शामिल हैं।

    वर्तमान में बोकारो, गिरिडीह, धनबाद व पश्चिम सिंहभूम जिला चर्चा में है। यहां अभियान तेज है। सुरक्षा बलों को एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, असीम मंडल व अनल के अलावा 25 लाख व 15 लाख के इनामी नक्सलियों की तलाश है। 

    डीजीपी की चेतावनी, सरेंडर करें नहीं तो भुगतेंगे परिणाम

    नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चल रही कार्रवाई के बीच झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों को चेतावनी दी है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और मुख्य धारा से जुड़ें। डीजीपी ने सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करने पर इनाम की राशि के अलावा जमीन देने व पुनर्वास की व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया है।

    उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते हैं कि इसी तरह उन्हें मुठभेड़ का सामना करना पड़ेगा और जान भी गंवानी पड़ेगी। इतना ही नहीं, जिलों के एसपी, वरीय पुलिस अधिकारी नक्सलियों के स्वजनों से भी अपील कर रहे हैं कि वे अपने नक्सली बेटे, पति, पिता को समझाएं कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौटें। 

    एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    22 जनवरी की कार्रवाई : बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक महिला एरिया कमांडर शांति देवी व एक नक्सली सदस्य मनोज टुडू ढेर। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य रणविजय महतो को किया गिरफ्तार। शांति देवी गिरिडीह के खुरा स्थित चतरो की निवासी थी। वहीं, मनोज टुडू गिरिडीह के पीरटांड स्थित धवाटांड़ का रहने वाला था। 

    29 जनवरी की कार्रवाई : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के विलायती टोला के समीप जंगल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में माओवादियों के जोनल कमेटी सदस्य विनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ भूखन उर्फ संजय तथा एरिया कमेटी सदस्य हेमंती मंझियाईन ढेर। विनय गंझू चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के लोमगा टोला कुसुम का निवासी था। वहीं, हेमंती बोकारो जिले के नवाडीह की रहने वाली थी। 

    जनवरी 2025 में नक्सल संबंधित कुछ अन्य मामले 

    • पांच जनवरी को टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरू और लोवाबेरा के बीच जंगली, पहाड़ी क्षेत्र से तीन किलोग्राम का एक आइईडी बरामद। 
    • सात जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी स्थित राधाबेड़ा जंगल में एक प्रेशर आइईडी विस्फोट हुई।
    • इस घटना में एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। एक अन्य महिला जख्मी हो गई। दोनों सियाल पत्ता तोड़ने जंगल की ओर गए थे कि घटना घटी। 
    • 12 जनवरी को टोंटो थाना क्षेत्र के तुंबाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच में जंगली, पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने छह तीर आइईडी बरामद किया। 
    • 16 जनवरी को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोंगासिउ के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सली डंप को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया। उक्त नक्सली डंप से वाकी टाकी, उसका चार्जर, एक रस्सी, इलेक्ट्रिक तार, स्पोर्ट्स शूज, सिंटेक्स आदि बरामद किया। 
    • 17 जनवरी को सोनुवा थाना क्षेत्र के कुदाबुरू के आसपास जंगली, पहाड़ी क्षेत्र से 1.5 किलोग्राम का एक आइईडी बरामद किया। 

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, खुलासे के बाद मचा हड़कंप; अधिकारी भी रह गए सन्न

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में इन लोगों के खिलाफ होगा एक्शन, बीडीओ के आदेश से मचा हड़कंप