विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में इन लोगों के खिलाफ होगा एक्शन, बीडीओ के आदेश से मचा हड़कंप

Published: Wed, 29 Jan 2025 12:44 PM (GMT+05:30)

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में आए दिन कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। अब पता चल रहा ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना में होगी कार्रवाई (जागरण)
मंईयां सम्मान योजना में होगी कार्रवाई (जागरण)

HighLights

  1. मंईयां सम्मान योजना में कई जगह से गड़बड़ी की शिकायत आ रही
  2. बीडीओ ने कहा कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

संवादसूत्र, बाघमारा (धनबाद)। Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना के लाभुक चयन में पारदर्शिता लाने के लिये मंगलवार को बीडीओ लक्ष्मण यादव ने आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, सेविका मौजूद थी। बीडीओ ने इस दौरान कई दिशानिर्देश जारी किए।

सेविकाओं के खिलाफ होगा एक्शन

बीडीओ ने इस बैठक में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई जगहों से लाभुकों के चयन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही है। ऐसे में अब गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एक्शन लेना होगा। ऐसी शिकायत आने पर संबंधित सेविका पर कार्रवाई की जाएगी।

सेविकाओं ने भी रख दी ये मांग

बीडीओ ने कहा कि लाभुक से संबंधित पूर्ण जानकारी आवेदन में उपलब्ध होनी चाहिए तथा उसको सत्यापित किया जाना होगा। सेविकाओं ने इस कार्य में संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिव को भी शामिल करने का आग्रह किया।

बैठक में पर्यवेक्षिका जयश्री शर्मा, प्रति कुमारी, किरण कुमारी, हेमलता रजक, खुशनुद बेगम मौजूद थी। इधर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी ने बीडीओ को पत्र देकर मंईयां सम्मान योजना के लाभुक का सत्यापन मुखिया,पंचायत सचिव व सेविका की संयुक्त बैठक कर करने का आग्रह किया।

लोहरदगा के कैरो प्रखंड के बीडीओ ने भी दी चेतावनी

लोहरदगा में कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित सहित अन्य पंचायत सचिवालयों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया। कैरो पंचायत भवन में पंचायत सचिव पावन कुमार व मुखिया बिरेंद्र महली की उपस्थिति में लाभुकों के आधार कार्ड, बैंक खाता, पासबुक सहित अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

वहीं अन्य पंचायतों में भी अधिकारियों, पंचायत कर्मियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों का सत्यापन किया गया। बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सभी पंचायत में नियुक्त कर्मी व प्रतिनिधि मौजूद थे।

महिलाओं को हर महीने दिया जा रहा 2500 रुपये

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई महिला कल्याण योजना है। इसके तहत हर महिलाओं को महीने में 2500 रुपये दिया जा रहा है।

लेकिन कई जगह से गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। वहीं कुछ महिलाओं ने अधिकारियों की लापरवाही की भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अब बहुत जगह से महिलाओं की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट, 3 लाख से अधिक महिलाएं हो जाएंगी खुश

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, 21 दिनों बाद मिली खुशखबरी; CO-BDO ने भी दी हरी झंडी