Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: हेमंत सरकार से चालाकी पड़ी भारी! 3900 महिलाओं को झटका, मंईयां सम्मान योजना से हटाया गया नाम

    झारखंड की 3906 महिलाओं का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है। निर्धारित मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण जिला प्रशासन ने उनका नाम सूची से हटाया है। जिन महिलाओं के नाम कटे हैं उनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं जनप्रतिनिधि हैं या इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं।

    By Sandeep Keshri Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 26 Feb 2025 04:01 PM (IST)
    Hero Image
    3900 महिलाओं को झटका, मंईयां सम्मान योजना से हटाया गया नाम

    जागरण संवाददाता, गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले की 3906 महिलाओं का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है।

    निर्धारित मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण जिला प्रशासन ने उनका नाम सूची से हटाया है। महिलाओं का नाम काटे जाने से महिलाओं में हडकंप मचा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि सूची से ऐसे लाभुकों का नाम काटा गया है जिनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं, जनप्रतिनिधि है या इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं।

    प्रशासन को मिली थी फर्जी लभुकों की जानकारी

    • मालूम हो कि मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभुकों के होने की जानकारी लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी।
    • इस मामले में उपायुक्त शेखर जमुआर ने फर्जी लाभुकों, एक ही बैंक खाते में तीन से अधिक लाभुकों की राशि भेजे जाने की जानकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दिया गया था।
    • साथ ही पदाधिकारियों को लाभुकों की जांच करने को कहा गया था। डीसी के आदेश पर जिले में प्रखंडस्तर पर जांच कराई गई थी।
    • जांच में 3906 महिलाओं का नाम मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तथा उनका नाम हटा दिया गया है।

    सबसे अधिक गढ़वा प्रखंड में 800 महिलाओं का नाम हटा

    मंईयां सम्मान योजना की सूची से सबसे अधिक गढ़वा प्रखंड की 800 महिलाओं का नाम हटाया गया है। जबकि गढ़वा नगर परिषद की 551 महिलाओं का नाम काटा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी प्रकार कांडी प्रखंड की 358, रमना की 322, मेराल की 295 महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया है। इसी प्रकार डंडाा प्रखंड के 71, डंडई प्रखंड के 148, मझिआंव प्रखंड के 42 और बरडीहा प्रखंड के 55 महिलाओं का नाम हटाया गया है।

    वहीं, रंका प्रखंड के 181, चिनियां प्रखंड के 53, रमकंडा प्रखंड के 67, भंडरिया प्रखंड के 156, बड़गढ़ प्रखंड के 95, विशुनपुरा प्रखंड के 79, श्री बंशीधर नगर प्रखंड के 51, भवनाथपुर प्रखंड के 92, केतार प्रख्ंड के 168, खरौंधी प्रखंड के 70, धुरकी प्रखंड के 49, सगमा प्रखंड के 153, मझिआंव नप के 17 तथा श्री बंशीधर नगर पंचायत के 33 महिलाओ का नाम सूची से हटाया गया है।

    जो महिलाएं मानक के अनुरूप खरा नहीं उतर रही थी। उनका नाम सूची से हटाया गया है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर कमेटी बनी थी उनके द्वारा ही इनका नाम हटाने का प्रस्ताव दिया गया है।-नीरज कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग गढ़वा

    यह भी पढ़ें-

    मंईयां सम्मान योजना के पैसे वापस सरकार के खाते में आएंगे! जान लीजिए कैसे

    क्या मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई बुजुर्गों की टेंशन? 4 महीने से नहीं मिल पा रही पेंशन