Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: क्या मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई बुजुर्गों की टेंशन? 4 महीने से नहीं मिल पा रही पेंशन

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 03:50 PM (IST)

    पत्थलगडा में अक्टूबर 2024 से विधवा महिलाओं और बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली है। लाभार्थियों का कहना है कि पहले 3-4 महीने में पेंशन आ जाती थी लेकिन मंईयां सम्मान योजना शुरू होने के बाद से पेंशन नहीं आई है। अगले महीने होली का भी त्योहार है। अगर तब तक पेंशन नहीं आई तो बुजुर्गों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

    Hero Image
    बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को पेंशन का इंतजार

    संवाद सूत्र, पत्थलगडा (चतरा)। झारखंड में एक ओर जहां सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना के लिए मंईयां सम्मान योजना की घोषणा की गई है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के बुजुर्ग और बिधवा महिलाओं को कई महीनों से पेंशन नहीं मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे पेंशन के लिए महीनों से भटक रहे हैं। वहीं होली का त्योहार पास होने की वजह से बुजुर्गों की चिंता और बढ़ गई है।

    प्रखंड के बुजुर्गों व विधवा को कई माह से पेंशन नहीं मिल रहा है। वृद्ध व विधवा महीनों से पेंशन के लिए भटक रहे हैं। यदि स्थिति ऐसी ही रही तो होली पर्व फीका हो जाएगा। होली के पहले वृद्ध व विधवा पेंशन भुगतान की मांग कर रही हैं।

    अक्टूबर 2024 के बाद नहीं मिली पेंशन

    बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़े, इसलिए सरकार पेंशन योजना चला रही है। वहीं, अब अक्टूबर 2024 के बाद से पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। पेंशनधारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पेंशनधारी बैंक और कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।

    बढ़ेगा आर्थिक संकट

    प्रखंड के बरवाडीह के मो. मोहीउद्दीन कहते हैं कि होली व ईद के पर्व के पहले पेंशन भुगतान नहीं हुआ तो आर्थिक संकट और बढ़ जाएगा।

    मंईयां सम्मान योजना शुरू होने के बाद रुकी पेंशन

    गोविंद प्रजापति कहते है कि पेंशन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, बुढ़ापा संकट में बीत रहा है। पहले दो-चार माह के अंतराल में पेंशन मिलता था।

    अब मंईयां सम्मान योजना शुरू होने के बाद पेंशन भुगतान नहीं हुआ। पदाधिकारी ठीक से जवाब नहीं देते हैं। ऐसे में बैंक का चक्कर काटने पड़ रहा है।

    आवंटन के अभाव में वृद्धा व विधवा पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। आवंटन की राशि आते ही भुगतान होगा।

    कलिंद्र साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी

    मंत्री ने कही पेंशन बढ़ाने की बात

    हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय रूंजी पंचायत अंतर्गत परसबन्नी मैदान पर शुभ गृह प्रवेश और फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के किट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

    इस दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार द्वारा महिलाओं के सहयोग के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही जल्द ही सरकार बुजुर्गों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन भी बढ़ा सकती है। इस पर बात चल रही है।

    ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार बुजुर्गों और विधवा पेंशन को लेकर क्या फैसला करती है। पेंशन का इंतजार कर रहे लोगों के खाते में सरकार द्वारा कब राशि जारी की जाती है। 

    ये भी पढ़ें

    Old Age Pension: झारखंड के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ेगी वृद्धा पेंशन की राशि; मंत्री ने दिए संकेत

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की जनवरी और फरवरी की किस्त कब आएगी? सामने आया बड़ा अपडेट