विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC घोटाले में चार्जशीट ताे दाखिल हो गई, लेकिन मुकदमा चलाने के लिए अब तक नहीं मिली स्वीकृति

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:10 PM (IST)

सीआईडी ने जेपीएससी मेधा घोटाले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन लोक सेवकों पर मुकदमा चलाने के लिए अभी ...और पढ़ें

अभियोजन की स्वीकृति के बाद ही चार्जशीटेड आरोपितों पर चलेगा मुकदमा।

अभियोजन की स्वीकृति के बाद ही चार्जशीटेड आरोपितों पर चलेगा मुकदमा।

HighLights

  1. जेपीएससी मेधा घोटाले में सीआईडी ने चार्जशीट दाखिल की।

  2. लोक सेवकों पर मुकदमा चलाने को अभियोजन स्वीकृति लंबित।

  3. सीआईडी का दावा, स्वीकृति जल्द कोर्ट में पेश होगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता आदि से जुड़े मामले में सीआईडी इस प्रकरण में प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट (पीसी एक्ट) या भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत भी जांच कर रही है।

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता आदि लोक सेवकों के विरुद्ध सीआईडी ने इस अधिनियम के तहत जांच की है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में जांच करने के लिए सरकार से स्वीकृति प्राप्त है और इसी अधिकार के तहत सीआइडी ने रांची स्थित सीआइडी की विशेष अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की है।

अब तक सीआईडी ने जेपीएससी मेधा घोटाला प्रकरण में दो चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पहली चार्जशीट 12 व दूसरी 10 आरोपितों पर दर्ज हुई थी। ये आरोपित लोक सेवक, परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी के संचालक, बिचौलिए, अनुचित लाभ लेकर सफल होने वाले अभ्यर्थी हैं।

सीआईडी ने इन आरोपितों पर चार्जशीट तो कर दी है, लेकिन अब तक इन आरोपितों पर संबंधित विभाग से मुकदमा चलाने की स्वीकृति (अभियोजन स्वीकृति) नहीं ली है। जब तक अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिलेगी, तब तक चार्जशीटेड आरोपितों पर मुकदमा नहीं चल सकेगा।

हालांकि, सीआईडी का दावा है कि मुकदमा चलाए जाने के पूर्व सीआइडी कोर्ट में अभियोजन स्वीकृति पेश कर देगी। मामला प्रक्रियाधीन है। आने वाले समय में अभी कई अन्य के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल होंगे। सीआइडी की जांच व कार्रवाई नियम सम्मत हो रही है।

क्या कहता है कानून

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट (पीसी एक्ट) में सरकारी लोक सेवकों के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए सरकार से अभियोजन की स्वीकृति लेनी होती है।

यह बाध्यता नहीं है कि चार्जशीट के पहले ही अभियोजन की स्वीकृति ली जाय। चार्जशीट के बाद भी अभियोजन स्वीकृति लेकर कोर्ट में पेश किया जा सकता है। अभी संशोधित कानून में जजमेंट पहले भी अभियोजन स्वीकृति जमा किया जा सकता है।

CID के एडीजी ने कहा, मामला प्रक्रियाधीन

सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने बताया कि सरकार की स्वीकृति के बाद ही सरकारी लोकसेवकों के विरुद्ध पीसी एक्ट में जांच की गई है और कानून सम्मत ही चार्जशीट भी दाखिल की गई है।

जहां तक अभियोजन की स्वीकृति का सवाल है तो यह प्रक्रियाधीन है और जल्द ही सीआइडी कोर्ट में आरोपित लोकसेवकों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति प्रस्तुत करेगी। आने वाले समय में अभी कई अन्य के विरुद्ध चार्जशीट होना है। यह नियमित प्रक्रिया है।

यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा से पहले ही परिणाम बदलने की रची गई थी आपराधिक साजिश, CID का सनसनीखेज खुलासा

यह भी पढ़ें- जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद करने के खिलाफ अपील की तैयारी कर रही झारखंड सरकार

यह भी पढ़ें- रांची के मोरहाबादी मैदान में रची गई थी JPSC घोटाले की साजिश, मॉर्निंग वॉक में तय हुआ दो करोड़ रुपये भुगतान व कमीशन

यह भी पढ़ें- झारखंड: राज्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत, तीन दिसंबर तक के लिए मानव संपदा पोर्टल, प्रोन्नति का रास्ता साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।