विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद करने के खिलाफ अपील की तैयारी कर रही झारखंड सरकार

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:30 PM (IST)

झारखंड सरकार जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद करने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल करने की तैयारी कर रही ...और पढ़ें

सरकार और हस्तक्षेप करने वाले ले रहे परामर्श।

सरकार और हस्तक्षेप करने वाले ले रहे परामर्श।

HighLights

  1. सरकार जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद्द करने के खिलाफ अपील करेगी।

  2. एकल पीठ ने सरकार के रद्द करने के निर्णय को निरस्त किया।

  3. अधिवक्ता और मंच भी खंडपीठ में अपील की तैयारी में।

राज्य ब्यूरो, रांची। जेएसएससी- सीजीएल नियुक्ति के संबंध में सरकार के निर्णय को निरस्त करने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ जल्द ही अपील दाखिल की जाएगी। इसको लेकर सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है।

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद करने के खिलाफ सुनवाई के दौरान हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता कुमार हर्ष ने कहा कि एकल पीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील याचिका दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

जल्द ही ही अपील दाखिल की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान मजबूती से पक्ष नहीं रखा। सरकार ने अपने शपथ पत्र में ऐसा कोई मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जिससे यह साबित हो सके कि इस मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।

अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बताया कि पूर्व छात्रों के आंदोलन के बाद ही सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल सहित अन्य परीक्षाओं को रद करने का निर्णय लिया था। इधर, जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म मंच के लोगों ने भी कहा है कि जेपीएससी- सीजीएल परीक्षा रद करने के मामले में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील की जाएगी।

इसको लेकर मंच के सदस्यों और अधिवक्ताओं से परामर्श लिया जा रहा है। बता दें कि हाई कोर्ट की एकल पीठ ने सरकार के उस निर्णय को निरस्त कर दिया था। जिसके तहत सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद किया था।

यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट ने रद की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22ए, सरकार के मनमाने अधिकार पर रोक

यह भी पढ़ें- शादी के बाद पढ़ाई या नौकरी करना पति का अहसान नहीं, बल्कि पत्नी का अधिकार: झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला

यह भी पढ़ें- सरकारी वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा करना अनिवार्य नहीं: झारखंड हाई कोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।