Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Rain Alert: झारखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

    Updated: Sun, 04 May 2025 08:15 AM (IST)

    रांची में शनिवार को आंशिक बादल और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 5 मई तक उत्तर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Hero Image
    झारखंड में आज भी तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में शनिवार को दिनभर जहां आंशिक बादल छाए रहे तो शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। छिटपुट वर्षा से रांची व आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिर गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ बाकी जगहों पर आज मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    5 मई को इन जिलों में बारिश के आसार

    वहीं 5 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज के अलावा दक्षिणी क्षेत्र यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

    बता दें कि मौसम के बदले मिजाज से राजधानी रांची व आसपास के जिलों का तापमान भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    सिमडेगा के कोलेबीरा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

    झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 6.2 मिमी सिमडेगा के कोलेबीरा में हुई।

    वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पलामू का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से अभी नहीं मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी को जाइए भूल, तीन दिन बाद मौसम रहेगा कूल-कूल