Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से अभी नहीं मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Sun, 04 May 2025 07:28 AM (IST)

    राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों में मेघ गर्जन वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 4 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

    Hero Image
    राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।

    नालंदा में 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं

    शनिवार को नालंदा के राजगीर में 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। पटना सहित अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 36.1 डिग्री सेल्सियस व 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित अधिसंख्य भागों का मौसम सामान्य बना रहा। आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    गया के अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री, औरंगाबाद में 1.9 डिग्री, डेहरी में 2.2 डिग्री, बक्सर में 1.7 डिग्री, भोजपुर में 1.5 डिग्री, वैशाली में 1.9 डिग्री, दरभंगा में 1.2 डिग्री, भागलपुर में 2.1 डिग्री, बांका में 2.2 डिग्री, किशनगंज में 1.8 डिग्री, गोपालगंज में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 36.1 26.3
    गया 38.5 23.8
    भागलपुर 36.1 24.0
    मुजफ्फरपुर 34.0 25.1

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में नहीं थम रहा मौसम का कहर, आंधी-बारिश ने बढ़ाई आफत; बिजली गिरने का भी अलर्ट

    Weather: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश, बंगाल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट