Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज फिर से तूफान और बारिश का अलर्ट; रांची समेत 10 जिलों पर होगा असर

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 07:36 AM (IST)

    Jharkhand Weather रांची मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। जिसके बाद लगातार बढ़ रहे तापमान से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास हो सकता है।

    Hero Image
    झारखंड में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: बुधवार को जहां राजधानी रांची में आंशिक बादल छाए रहे तो दूसरी ओर गुरुवार को राजधानी रांची समेत राज्य के 10 जिलों में तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। जिसके बाद लगातार बढ़ रहे तापमान से थोड़ी राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी जारी पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद 5, 6 व 7 अप्रैल को तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी।

    इन 10 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है साथ ही बिजली गिरने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग ने आमजनों से बिना कारण बाहर न निकलने की अपील की है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बदलाव के बाद जब मौसम साफ होगा तब फिर तेज गर्मी का एहसास होने लगेगा।

    बंगाल की खाड़ी से आ रही हवा से बिगड़ेगा मौसम

    अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवा का असर देखने को मिलेगा। अधिक तापमान होने और नम हवा के कारण बादल संघनन की प्रक्रिया भी तेजी से होती है। ऐसे में वर्षा होने की प्रबल संभावना रहती है।

    यह वर्षा राज्य के निश्चित क्षेत्र में होगी, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवा के कारण झारखंड के मौसम में भी बदलाव का असर देखने को मिलेगा।

    बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान बोकारो थर्मल का 39.5 डिग्री सेल्सियस तो तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, गोपालगंज सहित 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

    Jhakhand Weather Today: झारखंड में आज से तूफान-बारिश का डबल अटैक, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा