Jhakhand Weather Today: झारखंड में आज से तूफान-बारिश का डबल अटैक, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Jharkhand Weather पूरे झारखंड में तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ाने वाली खबर दी है।मौसम विभाग के अनुसार 2 3 और 4 अप्रैल को राज्य का मौसम बदलने की संभावना है जिसमें 14 जिलों में तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से मौसम खराब होने पर बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी ने आमजनों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप के कारण 12 बजे के बाद सड़कों पर कम लोगों की ही आवाजाही रहती है। राजधानी में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान ने राहत के संकेत दिए हैं। दो, तीन और चार अप्रैल को राज्य का मौसम करवट लेगा।
इन 14 जिलों में दिखेगा तूफान और बारिश का रौद्र रूप
राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और बोकारो के साथ साथ दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं मेघगर्जन होने के साथ साथ 40 से 50 कहीं कहीं 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।
इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब होने पर बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील भी की गई है। वहीं किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान फसल के बर्बाद होने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और वर्षा होने की संभावना है। साथ ही अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर और बोकारो थर्मल का 39.1 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस चतरा का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
तेज बारिश के दौरान सावधानियां
- तेज बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलें। यदि आपको बाहर जाना ही है, तो पहले मौसम की जानकारी लें और सुरक्षित मार्ग चुनें।
- तेज बारिश के दौरान बिजली की सुरक्षा का ध्यान रखें। यदि आपके घर में बिजली की समस्या है, तो तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें।
- अपने घर के आसपास पानी की निकासी का ध्यान रखें। यदि पानी जमा हो रहा है, तो निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
- तेज बारिश के दौरान संचार के साधनों का ध्यान रखें। अपने मोबाइल फोन और अन्य संचार उपकरणों को चार्ज रखें।
- तेज बारिश के दौरान आपातकालीन सेवाओं का ध्यान रखें। यदि आपको किसी आपातकालीन सेवा की आवश्यकता है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
- तेज बारिश के दौरान स्वास्थ्य की सुरक्षा का ध्यान रखें। यदि आपको कोई बीमारी है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- तेज बारिश के दौरान पशुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें। यदि आपके पास पशु हैं, तो उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
- तेज बारिश के दौरान भोजन और पानी की व्यवस्था का ध्यान रखें। यदि आपके पास भोजन और पानी की कमी है, तो आवश्यक कदम उठाएं।
- तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान का ध्यान रखें। यदि आपके घर में सुरक्षित स्थान नहीं है, तो आवश्यक कदम उठाएं।
- तेज बारिश के दौरान मौसम की जानकारी का ध्यान रखें। यदि आपको मौसम की जानकारी नहीं है, तो आवश्यक कदम उठाएं।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।