Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में लगातार 4 दिन बारिश का अलर्ट, 8 जिलों के लोग रहें सावधान; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:23 AM (IST)

    Jharkhand Weather भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लोगों को राहत मिल गई है। मंगलवार सुबह को हल्की बारिश ने लोगों को राहत दे दी है। ठंड हवा ने भी लोगों की बेचैनी कम कर दी। कई लोग इस दौरान बारिश में नहाते भी दिखे। वहीं अब मौसम विभाग ने लगातार 4 दिनों तक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

    Hero Image
    झारखंड में 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: एक माह से गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर रखा था। इसमें हीटवेव ने लोगों ने जीना मुहाल कर दिया था। इंसान के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे थे। ऐसे में मंगलवार की भोर राहत भरी हुई। सोमवार की शाम से उमड़ते-घुमड़ते बादल मंगलवार को इधर उजाला हो रहा था उधर आसमान से बादल बरसने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षा ने सुप्रभात कहा तो नगरवासियों ने भी इसका स्वागत किया। हल्की-हल्की ठंडी हवाएं लोगों को राहत देने लगी। तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे मंगलवार की भोर हवाओं से भीनी-भीनी लगने लगी। पिछले एक माह से रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। रांची में पहली बार ऐसी स्थिति बनी थी, इससे पूर्व वर्ष 2023 में रांची का तापमान 42 डिग्री के पार गया था।

    इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो के लोगों को राहत मिलने वाली है।  इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने व वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    19 से 24 जून तक रांची में छाए रहेंगे बादल

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के उपर है, वहीं 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। राजधानी में 19 से 24 जून तक सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावन जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    लोगों को अब भी मानसून की वर्षा का इंतजार है। मौसम विभाग ने 15 जून को ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश को ले पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी मानसूनी बादल रूठे हुए हैं। अब इस वर्ष भी विभाग की ओर से पांच से छह दिनों की देरी बताई जा रही है। जिसका सीधा असर किसानी पर पड़ेगा।

    बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 32.6 मिमी रांची के ओरमांझी में हुई। अभी भी राज्य के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये रहा राज्य के जिलों का तापमान 

    रांची - अधिकतम 37.5 डिग्री सेल्सियस

    डाल्टनगंज - 43 डिग्री सेल्सियस

    जमशेदपुर - 38.2 डिग्री सेल्सियस

    बोकारो - 40.8 डिग्री सेल्सियस

    चतरा - 41.2 डिग्री सेल्सियस

    देवघर - 42.3 डिग्री सेल्सियस

    धनबाद - 37.6 डिग्री सेल्सियस

    गढ़वा - 43.7 डिग्री सेल्सियस

    गिरिडीह - 41.3 डिग्री सेल्सियस

    गोड्डा - 40.9 डिग्री सेल्सियस

    गुमला - 40 डिग्री सेल्सियस

    पाकुड़ - 39.9 डिग्री सेल्सियस

    साहिबगंज - 35.1 डिग्री सेल्सियस

    हजारीबाग - 40.1 डिग्री सेल्सियस

    जामताड़ा - 40.6 डिग्री सेल्सियस

    खूंटी - 38.3 डिग्री सेल्सियस

    लातेहार - 39.2 डिग्री सेल्सियस

    पलामू - 43 डिग्री सेल्सियस

    रामगढ़ - 41.4 डिग्री सेल्सियस

    सरायकेला खरसावां - 38.9 डिग्री सेल्सियस

    सिमडेगा - 38.5 डिग्री सेल्सियस

    पश्चिमी सिंहभूम - 37.7 डिग्री सेल्सियस

    ये भी पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi: 'मंत्रालय देखकर माथा ठोकने लगे हम', बिहार आते ही मांझी का चौंकाने वाला बयान, कहा- मोदी जी ने..

    Lalu Yadav: 'ऊंची जातियों के पास...', रिसर्च के जरिए लालू ने फिर खेला कास्ट कार्ड; सियासी भूचाल आना तय