Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Police Bharti: सभी तरह की सिपाही भर्ती की एक होगी नियमावली, संशोधन पर चल रहा विचार

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 02:20 PM (IST)

    झारखंड में सभी तरह की सिपाही भर्ती के लिए एक ही नियमावली होगी। नियमावली में संशोधन पर विचार चल रहा है। दूसरे राज्यों की सिपाही भर्ती नियमावली का अध्ययन किया जा रहा है। इनमें पंजाब मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ व बिहार की नियमावली शामिल हैं। संशोधित नियमावली को कैबिनेट की मुहर सहित सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जारी किया जाएगा।

    Hero Image
    सभी तरह की सिपाही भर्ती की एक होगी नियमावली, संशोधन पर चल रहा विचार

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में सभी तरह की सिपाही भर्ती (Jharkhand Police Bharti) के लिए एक नियमावली होगी। इसके लिए नियमावली में संशोधन होगा। नियमावली में संशोधन को लेकर दूसरे राज्यों की सिपाही भर्ती की नियमावली का राज्य सरकार अध्ययन कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व बिहार की नियमावली शामिल हैं। इसपर राज्य सरकार की गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विचार चल रहा है। संशोधित नियमावली को कैबिनेट की मुहर सहित सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जारी किया जाएगा।

    हेमंत सोरेन ने दिया था नियमावली में बदलाव का संकेत

    पिछले दिनों उत्पाद सिपाही की भर्ती परीक्षा में शारीरिक दक्षता जांच के दौरान डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों की मौत के बाद ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियमावली में बदलाव का संकेत दिया था। वर्तमान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ का प्रविधान है।

    इस क्रम में तबीयत बिगड़ने के चलते कुछ अभ्यर्थियों की मौत हुई थी। यह नियमावली वर्ष 2016 में तत्कालीन रघुवर दास की सरकार ने लागू किया था। इससे पूर्व राज्य में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जो नियमावली थी, उसके अनुसार पांच मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का प्रविधान था।

    लागू होगी संशोधित नियमावली?

    गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संशोधित नियमावली लागू करने पर विचार चल रहा है। इसमें राज्य की पुरानी नियमावली का भी अध्ययन किया जा रहा है। अब जो संशोधित नियमावली तैयार हो रही है, उसमें दौड़ की दूरी को कम करने व समय घटाने पर भी विचार चल रहा है।

    इसमें सेना, राज्य पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा की नियमावली के आधार पर संशोधन की तैयारी है। कुछ राज्यों में साढ़े छह मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: रांची पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश, रंगादारी वसूलने के लिए घूम-घूमकर फूंक डालीं गाड़ियां

    ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में धड़ल्ले से चल रहा था नशे का कारोबार, 25 लाख की नशीली दवाएं जब्त; पुलिस को ऐसे लगी भनक

    comedy show banner
    comedy show banner