Jharkhand Transfer Posting: शिक्षा विभाग में फेरबदल, 14 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग; सामने आई लिस्ट
झारखंड सरकार ने राज्य शिक्षा सेवा के 14 पदाधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस फेरबदल में साहिबगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा को संताल प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (आरजेडीई) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं दक्षिणी छोटानागपुर के आरजेडीई अलका जायसवाल को प्राथमिक शिक्षा का उपनिदेशक बनाया गया है।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने राज्य शिक्षा सेवा के 14 पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। इनमें से कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके तहत साहिबगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा को संताल प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (आरजेडीई) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वे वर्तमान आरजेडीई गोपाल कृष्ण झा के 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद का प्रभार लेंगे। वहीं, दक्षिणी छोटानागपुर के आरजेडीई अलका जायसवाल को प्राथमिक शिक्षा का उपनिदेशक बनाया गया है।
नीलम आईलीन को भेजा गया दक्षिणी छोटानागपुर
नीलम आईलीन टोप्पो को प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक के साथ दक्षिणी छोटानागपुर के आरजेडीई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हजारीबाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन को उत्तरी छोटानागपुर के आरजेडीई के साथ इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
निशु कुमारी को (डायट) रातू में प्राचार्य
इनके अलावा, पूर्वी सिंहभूम के डीईओ मनोज कुमार को कोल्हान प्रमंडल का आरजेडीई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह, निशु कुमारी को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रातू में प्राचार्य, संतोष गुप्ता को पाकुड़ डायट का प्राचार्य, सरायकेला के डीएसई कैलाश मिश्र को वहां के डीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अभिषेक बड़ाइक को चतरा डीएसई के प्रभार से मुक्त किया गया। दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर को लोहरदगा का डीईओ, अभिजीत कुमार को लोहरदगा का डीएसई, रामजी कुमार को चतरा का डीएसई, दीप्ति कुमारी को जैक का संयुक्त सचिव और अभिषेक झा को धनबाद का डीईओ बनाया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
गृह रक्षा वाहिनी में इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर व अन्य कर्मियों सहित 38 का तबादला
दूसरी ओर, गृह रक्षा वाहिनी में इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर व अन्य कर्मियों सहित 38 का तबादला हो गया है। बुधवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 16 इंस्पेक्टर, 17 कंपनी कमांडर व पांच चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हैं।
इनका हुआ स्थानांतरण
इंस्पेक्टर:
मृत्युंजय कुमार मिश्र (दुमका से चाईबासा), अनुज कुमार (पलामू से रांची मुख्यालय), राजीव कुमार गौरव (गढ़वा से जमशेदपुर), धीरज कुमार (जमशेदपुर से गढ़वा), ध्रुव कुमार तिवारी (गुमला से गोड्डा), दिनेश उरांव (दुमका से केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, धुर्वा), धनुषधारी सिंह (चाईबासा से दुमका), रंजीत कुमार सिंह (जमशेदपुर से दुमका)।
महेंद्र हरिजन (देवघर से चाईबासा), अलेकसियुस तिर्की (गोड्डा से गुमला), अरविंद कुमार बैद्यका (मुख्यालय रांची से हजारीबाग), गौतम सागर ऋषि (हजारीबाग से पलामू), विनित बेक (पाकुड़ से लोहरदगा), ओम सती (कोडरमा से गुमला), विनय कुमार (चाईबासा से देवघर) व कैलाश सिंह (हजारीबाग से कोडरमा)।
कंपनी कमांडर:
ऋषिकेश (मुख्यालय रांची से चतरा), सुमन कुमार (मुख्यालय रांची से धनबाद), नीलकंठ महतो (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान से हजारीबाग), रमजान अंसारी (रांची से लोहरदगा), सज्जन कुमार यादव (गुमला से साहिबगंज), धीरज कुमार झा (लोहरदगा से देवघर), अजय कुमार पांडेय (गोड्डा से पाकुड़), निरल केरकेट्टा (पाकुड़ से गोड्डा), प्रभाष कुमार (हजारीबाग से केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा)।
अमित कुमार साव (देवघर से रांची), रोहित कुमार (धनबाद से मुख्यालय रांची), आदिब कामिल (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा से दुमका), सुशील मुर्मू (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा से जमशेदपुर), कामता प्रसाद सिंह (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा से हजारीबाग), रंजीत कुमार (साहिबगंज से केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा), रोशन उरांव (चाईबासा से गुमला), संजीव कुमार शर्मा (चतरा से मुख्यालय रांची)।
अन्य:
लिपिक भूमिका कुमारी (सिमडेगा से हजारीबाग), चतुर्थवर्गीय कर्मी चंदा देवी (कोडरमा से हजारीबाग), रसोइया सलवा देवी (हजारीबाग से धुर्वा), गायत्री कुंवर (चाईबासा से पलामू) व मिथिलेश कुमार (दुमका से धुर्वा)।
वाणिज्य कर विभाग के पांच दर्जन अधिकारियों का तबादला
वहीं, वाणिज्य कर विभाग ने पांच दर्जन अधिकारियों का तबादला करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार कुल 61 पदाधिकारियों को झारखंड में एक जगह से दूसरी जगह पर भेजा गया है। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें मुख्य तौर पर राज्य कर संयुक्त आयुक्त रतनलाल गुप्ता को नियमित प्रोन्नति देते हुए राज्य कर अपर आयुक्त, रांची बनाया गया है।
विनय कुमार सिन्हा अब रांची प्रमंडल के राज्य कर अपर आयुक्त (अपील) होंगे। अवधेश कुमार मेहरा को राज्य कर अपर आयुक्त, रांची बनाया गया है। कंचन लाल को रांची प्रमंडल का राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) बनाया गया है। प्रेम आरसेन कुजूर को राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसी प्रकार दिलीप कुमार मंडल को राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), धनबाद प्रमंडल बनाया गया है। कंचन बरवा को राज्य कर अपर आयुक्त (अपील), धनबाद के पद पर भेजा गया है। जीव नारायण मंडल राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), हजारीबाग बनाए गए हैं तो प्रदीप खलखो राज्य कर अपर आयुक्त, रांची मुख्यालय में पदस्थापित किए गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।