Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल बोले- जनता के दिलों में बसती है हमारी सरकार

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 11:50 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में जनता के दिलों में सरकार की जगह होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपार जनादेश साबित करता है कि हमारी सरकार जनता के दिलों में बसती है। राज्यपाल ने सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के निर्माण पर भी बल दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने टोकाटोकी भी की।

    Hero Image
    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल बोले- जनता के दिल में बसती है हमारी सरकार

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ ही सोमवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में विधानसभा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न होने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए जनादेश का भी जिक्र किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि अपार जनादेश सिद्ध करता है कि उनकी सरकार जनता के दिलों में बसती है। सरकार भी प्रदेश की जनता को अपने हृदय में आत्मसात कर उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

    राज्यपाल ने लगभग एक घंटे के अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का विस्तार से उल्लेख किया।

    सरकार की उपलब्धियों को गलत ठहराते हुए भाजपा विधायकों ने अपनी सीट पर खड़ा होकर विरोध किया। बीच-बीच में हल्की टोकाटोकी की। वहीं, सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर राज्यपाल के अभिभाषण का स्वागत किया।

    राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में अबुआ आवास योजना तथा मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के लाखाें लाभुक अपने जीवन में आए बदलाव की कहानी सुना रहे हैं।

    उनकी सरकार 28 नवंबर 2024 से ही विकसित झारखंड की यात्रा की शुरुआत कर दी है। कुल 48,504 रिक्त पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा जेएसएससी को भेजी जा चुकी है, जिनमें 46,552 पदों के लिए विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अधिक प्रभावशाली तरीके से अंकुश लगाया जा रहा है तथा भ्रष्ट लोक सेवकों की ट्रैपिंग भी की जा रही है।

    भ्रष्टाचार के आरोपों में इस वर्ष कुल 59 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 43 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। 52 सफल ट्रैप किए गए हैं।

    भ्रष्टाचार के आरोपों में कुल 56 लोक सेवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने साइबर अपराध का भी जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में कुल 274 कांडों में 898 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

    66 करोड़ से अधिक राशि को फ्रीज करते हुए तीन करोड़ से अधिक राशि पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। नक्सलियों का उन्मूलन और कानून का राज सरकार की प्राथमिकता है।

    163 करोड़ से रांची में स्थापित हो रहा यूनिटी मॉल

    राज्यपाल ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए 163 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी रांची में यूनिटी मॉल की स्थापना की जा रही है।

    इसकी स्थापना के लिए धुर्वा के कोर कैपिटल एरिया में जमीन उपलब्ध कराई गई है, जिसपर निर्माण कार्य जारी है।

    इसकी स्थापना से स्थानीय कारीगरों को एक छत के नीचे अपने उत्पाद को बढ़ावा देने की सुविधा मिलेगी। कोर कैपिटल क्षेत्र में ही 3.45 एकड़ भूमि पर झारखंड वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

    1.82 लाख किसानों की हुई ऋण माफी

    राज्यपाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.82 लाख किसानों का 403 करोड़ रुपये की ऋण माफ की गई है। इ

    स वित्तीय वर्ष में दो लाख रुपये तक के स्टैंडर्ड ऋण कृषकों की ऋण माफी योजना शुरू की गई है, जिसके तहत अबतक 1.70 लाख किसानों के 366 करोड़ रुपये माफ किए जा चुके हैं।

    मंइयां सम्मान योजना में अबतक 3,252 करोड़ रुपये दिए गए

    • राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना सरकार की महिला कल्याण के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
    • दिसंबर 2024 तक इस योजना में 56.61 लाख महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित की गई है तथा इसपर 3,252 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 

    यह भी पढ़ें-

    अबुआ आवास योजना की अगली किस्त को लेकर आ गया नया अपडेट, हेमंत सरकार ने लिया अहम फैसला

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल बोले- जनता के दिलों में बसती है हमारी सरकार