विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड विधानसभा में SIR पर रोक लगाने और ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित; संशोधित SOP के साथ नए सिरे से हो SIR

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:26 PM (IST)

झारखंड विधानसभा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वर्तमान प्रक्रिया पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही, संशोधित एसओपी के साथ नए सिरे से एसआईआर कराने की मांग भी की गई।

राज्य सरकार ने प्रस्तु़त किया राजकीय संकल्प, चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित।

राज्य सरकार ने प्रस्तु़त किया राजकीय संकल्प, चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित।

HighLights

  1. वर्तमान मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने का प्रस्ताव।

  2. संशोधित एसओपी के साथ नए सिरे से एसआईआर कराने की मांग की गई।

  3. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वर्तमान प्रक्रिया पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वर्तमान एसआइआर की जगह पर संशोधित एसओपी तैयार कर नए सिरे से एसआईआर कराने, इसकी समय सीमा बढ़ाने तथा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में इसे लेकर प्रस्तुत राजकीय संकल्प पर चर्चा के बाद ध्वनिमत से इन प्रस्तावों को पारित करते हुए इसे केंद्र के सक्षम प्राधिकार को भेजने पर सहमति दी गई। इससे पहले विपक्ष ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत राजकीय संकल्प का पुरजोर विरोध किया।

विपक्ष के विधायकों ने एसआइआर की प्रक्रिया को संवैधानिक और वैधानिक बताते हुए इसे जरूरी भी बताया। वहीं, सत्ता पक्ष के विधायकों ने एसआइआर को भाजपा की साजिश बताते हुए केंद्र व मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर जमकर निशाना साधा।

एसआईआर में जनता को हो रही परेशानियों का भी जिक्र किया। इसके जवाब में विपक्ष ने सवाल उठाया कि प्रक्रिया में शामिल उनके ही अधिकारी हैं तो उन परेशानियों को दूर क्यों नहीं कर रही है। राजकीय संकल्प में राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद तैयार एसओपी पर नए सिरे से एसआईआर कराने तथा एसआईआर को सरल बनाने का प्रस्ताव है।

चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि जो भाजपा को वोट नहीं देते उनके नाम काटे जा रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर एसआईआर पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। इससे पहले राजकीय संकल्प प्रभारी मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सदन में प्रस्त़ुत किया गया।

सरकार के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस विशेष सत्र को राजनीतिक रुप देने का काम किया है। एमएमडीआर और एसआइआर झारखंड में भाजपा को मटियामेट करने के लिए काफी है। दिल्ली नहीं यह झारखंड है।

कहा कि झारखंड के चार गांव चलें ज्ञानेश कुमार, उन गांव में रहनेवाले आदिवासी, दलित पिछड़ों का यदि जन्म प्रमाण मिल जाएगा तो वह इस्तीफा दे देंगे। नहीं तो ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। नेता प्रतिपक्ष के द्वारा 14 लाख घुसपैठिए का नाम काटे जाने पर राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि ये घुसपैठिए नहीं बल्कि ये आदिवासी, दलित और पिछड़े हैं।

यह भी पढ़ें- SIR पर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र: पहले दिन घमासान, 38% से अधिक मतदाताओं के नाम कटने या नोटिस का दावा

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में एसआईआर पर प्रदीप यादव और बाबूलाल मरांडी में तीखी बहस, बंगाल का जिक्र

यह भी पढ़ें- रामायण फिल्म के दृश्यों पर आपत्ति, झारखंड हाई कोर्ट में रोक के लिए जनहित याचिका दायर; राम मंदिर ट्रस्ट को मिले मुआवजा

यह भी पढ़ें- SIR पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला: आरोप नहीं, सहभागिता जरूरी; घुसपैठिये और शरणार्थी में अंतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।