विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड विधानसभा में एसआईआर पर प्रदीप यादव और बाबूलाल मरांडी में तीखी बहस, बंगाल का जिक्र

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:18 PM (IST)

झारखंड विधानसभा में एसआइआर पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच तीखी बहस हुई। यादव ने SIR को भाजपा की साजिश बताया, जबकि मरांडी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए।

प्रदीप यादव के आरोप, नेता प्रतिपक्ष सदन में निर्वाचन आयोग का पक्ष रख रहे।

प्रदीप यादव के आरोप, नेता प्रतिपक्ष सदन में निर्वाचन आयोग का पक्ष रख रहे।

HighLights

  1. एसआईआर पर प्रदीप यादव और बाबूलाल मरांडी में बहस हुई।

  2. यादव ने एसआईआर को भाजपा की साजिश करार दिया।

  3. बाबूलाल मरांडी ने यादव के आरोपों पर पलटवार किया।

राज्य ब्यूरो, रांची। एसआईआर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी में तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष सदन में जनता का नहीं, बल्कि निर्वाचन आयोग का पक्ष रख रहे हैं।

जनता को हो रही पेशानी की चिंता उन्हें नहीं है। इसपर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि एसआइआर में उनके (राज्य सरकार के) अधिकारी लगे हुए हैं। जनता को परेशानी हो रही है तो वे कर क्या रहे हैं?

इससे पहले, प्रदीप यादव ने एसआईआर से संबंधित राजकीय संकल्प का समर्थन करते हुए भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। कहा कि एक गलत मतदाता को खोजने के लिए पूरे देश की जनता को परेशान करना उचित नहीं है।

एसआईआर एक कानूनी प्रक्रिया है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन इसका उद्देश्य लोगों का वोट देने का अधिकार सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि उनके मताधिकार में कटौती करना। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा एसआइआर भाजपा की साजिश का हिस्सा है।

सरदार पटेल, बाबा साहेब जैसे लोग थे कि हमें वोट का अधिकार मिला

प्रदीप यादव के इस बयान पर बाबूलाल मरांडी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री की जगह उनका नाम ले रहे हैं। प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि जो इन्हें (भाजपा) को वोट नहीं देते, उनके नाम काटने के लिए एसआइआर कराया जा रहा है। नेहरू, सरदार पटेल, बाबा साहेब जैसे लोग थे कि हमें वोट का अधिकार मिला।

इनके लोग होते तो यह अधिकार भी नहीं मिलता। बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जिन 90 लाख मतदाताओं के नाम कटे थे, उनमें 38 लाख ने ट्रिब्यूनल में आवेदन दिया था कि वे वैध मतदाता हैं। 1.27 लाख मतदाताओं की सुनवाई हुई, जिनमें 93 प्रतिशत वैध पाए गए।

उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा फार्म-6 में किए गए बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आज या कल जेल जाना ही होगा। उन्होंने एसआइआर में जिंदा व्यक्ति को मृत बताने तथा भाजपा के बीएलए-2 द्वारा गड़बड़ी किए जाने के भी आरोप लगाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा को लगा कि नफरत के सहारे सत्ता हासिल करना मुश्किल है, तो उसने वोटों की हेराफेरी और वोट चोरी का रास्ता अपनाया। इसके लिए निर्वाचन आयोग को हथियार बनाया गया। पहले बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए ऐसा किया गया, अब झारखंड में किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- SIR पर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र: पहले दिन घमासान, 38% से अधिक मतदाताओं के नाम कटने या नोटिस का दावा

यह भी पढ़ें- SIR पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला: आरोप नहीं, सहभागिता जरूरी; घुसपैठिये और शरणार्थी में अंतर

यह भी पढ़ें- झारखंड में खनिज विवाद: MMDR एक्ट संशोधन से CNT SPT जमीन पर खतरा, बड़े आंदोलन की तैयारी

यह भी पढ़ें- पात्र युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा रहा, CEO ने रांची के तमाड़ में होम टू रोल सत्यापन में पकड़ी गड़बड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।