Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election: शिवराज और CM हिमंत ने बना लिया प्लान, झारखंड में लागू होगा MP और राजस्थान वाला मॉडल

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा ने प्लान बना लिया है। इस बार झारखंड में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान वाला मॉडल लागू होगा। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा 20 से अधिक सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। इन सीटों पर पैनल में तीन संभावित प्रत्याशियों का नाम तय करना है। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व अंतिम मुहर लगाएगा।

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 24 Jun 2024 07:50 PM (IST)
    Hero Image
    शिवराज और CM हिमंत ने बना लिया प्लान, झारखंड में लागू होगा MP और राजस्थान वाला मॉडल

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा 20 से अधिक सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने रविवार को कोर ग्रुप के साथ बैठक में इस मामले पर चर्चा की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब प्रदेश कमेटी को यह जिम्मा दिया गया है कि आदिवासी सुरक्षित सीट और जिन सीटों पर 2019 के विस चुनाव में हार मिली थी, वहां के लिए प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार कर लिया जाए। इन सीटों पर पैनल में तीन संभावित प्रत्याशियों का नाम तय करना है।

    इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा संसदीय बोर्ड अंतिम नाम पर मुहर लगाएगा। अभी पार्टी ने 22 जुलाई से पहले इन संभावित सीटों पर उम्मीदवार तय कर देने का लक्ष्य रखा है।

    मध्यप्रदेश में भी लागू हो चुका है ये मॉडल

    इससे पहले, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रत्याशियों का नाम तय कर दिया था। मध्यप्रदेश में इस मॉडल से पार्टी को भारी सफलता मिली थी।

    तैयारी के लिए ज्यादा समय, असंतोष पर भी लगाम

    प्रत्याशियों का नाम पहले घोषित करने से एक तो चुनाव के लिए प्रत्याशी और पार्टी दोनों को ज्यादा समय मिल जाता है। इसके साथ ही टिकट की घोषणा होने और चुनाव के बीच अधिक समय रहने से स्थानीय स्तर पर असंतोष से निबटना भी आसान होता है।

    पिछली बार दो को छोड़कर सभी आदिवासी सुरक्षित सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत की संभावना तलाश रही पार्टी इन सीटों पर हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है।

    ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुईं कल्पना सोरेन, जनता की टटोल रहीं नब्ज; क्या हेमंत की कमी कर पाएंगी दूर?

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: शिवराज और हिमंत ने बैठक में दिए चुनाव जीतने के टिप्स, बंद कमरे में बताया बहुत कुछ