विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुईं कल्पना सोरेन, जनता की टटोल रहीं नब्ज; क्या हेमंत की कमी कर पाएंगी दूर?

Published: Mon, 24 Jun 2024 12:08 PM (IST)

Kalpana Soren लोकसभा चुनाव का दंगल खत्म होने के बाद अब झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर लोगों की ...और पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुईं कल्पना सोरेन, जनता की टटोल रहीं नब्ज (फोटो- एक्स)
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुईं कल्पना सोरेन, जनता की टटोल रहीं नब्ज (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. चुनावी जीत के बाद पहली बार कल्पना पहुंची मधुबन-पारसनाथ
  2. पति हेमंत की रिहाई के लिए कल्पना ने की मरांग बुरु से प्रार्थना
  3. मोरारी बापू से मिलीं विधायक, दिसोम मांझी थाना में की पूजा

संवाद सूत्र, पीरटांड़ (गिरिडीह)। गांडेय विधायक व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार को मधुबन पहुंचीं। सबसे पहले वे कथावाचक मोरारी बापू से मिलीं और उनसे आशीर्वाद लिया। मोरारी बापू श्री राम कथा कहने के लिए मधुबन आए हैं। मोरारी बाबू से मिलने के बाद कल्पना ने पारसनाथ पहाड़ स्थित मरांग बुरु के दिसोम मांझी थान में पूजा-अर्चना की।

संताल समाज के धर्मगुरुओं के साथ मिलकर दिसोम मांझी थान के विकास की चर्चा की। इसके बाद कल्पना सोरेन ने भोमिया बाबा का भी दर्शन किया। बता दें कि गांडेय विधान सभा उपचुनाव जीत दर्ज करने के बाद वे पूरे झारखंड क्षेत्र का दौरा करने में जुटी है। साथ ही झारखंड के संथाली तीर्थ क्षेत्रों के विकास को ले भी प्रयासरत हैं।

कल्पना सोरेन ने एक घंटे विधि-विधान से पूजा की

इसी कड़ी में वर्षो से मरांग बुरु स्थल के विकास की मांग को ध्यान में रहते हुए इस बार भी दिसोम मांझी थान गई। यहां संथाल धर्मगुरुओं की उपस्थिति में करीब एक घंटे विधि-विधान के साथ पूजा की और जलार्पण करते हुए हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर मन्नत मांगी। संथाली श्लोकों के माध्यम से संथाल धर्मगुरुओं ने उनकी मन्नत पूरी होने के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की।

इसके बाद विधायक सुदिव्य सोनू की उपस्थिति में मरांग बुरु संस्थान के पदाधिकारियों के साथ लंबी बात चीत हुई। इसमें मरांग बुरु स्थल के विकास को ले विचार विमर्श किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष ने कल्पना से की ये मांग

संस्थान के अध्यक्ष रामलाल सोरेन ने कल्पना मुर्मू से कहा कि वन विभाग दिसोम मांझी थान के लिए मात्र 50 डिसमिल जमीन देना चाहता है पर यहां पर्व त्योहारों में लाखों लोग आते हैं। ऐसे में इतनी जमीन कम पड़ रही है। इस पर उनसे वन विभाग से हस्तक्षेप करने की मांग की।

विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि बात आगे बढ़ी है। काम हो रहा है। उसके बाद कल्पना मुर्मू ने भोमिया बाबा का दर्शन किया।

ये भी पढ़ें- 

पढ़ाई के लिए पड़ी डांट तो 3 बच्चों ने उठा लिया ये कदम, फिर आई राहत भरी खबर; पढ़ें क्या है पूरा मामला

ESIC के नियमों में हुआ बदलाव, अब इन कर्मियों को मिलेगी खास सुविधा; लेना है लाभ तो करना होगा ये काम