विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: निशुल्क बीज के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का खुलासा, दोषियों पर कार्रवाई का आदेश

Published: Thu, 10 Jul 2025 04:25 PM (IST)

पलामू के तरहसी में निशुल्क बीज वितरण योजना में अनियमितता उजागर हुई है। किसानों से बीज के बदले अवैध वसूली ...और पढ़ें

निशुल्क बीज के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का भंडाफोड़। जागरण फोटो
निशुल्क बीज के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का भंडाफोड़। जागरण फोटो

HighLights

  1. निशुल्क बीज वितरण में अवैध वसूली |
  2. किसानों से 30-60 रुपये की उगाही |
  3. जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई |

जागरण संवाददाता, तरहसी (पलामू)। सरकार की ओर से किसानों को राहत देने के उद्देश्य से चल रही निशुल्क बीज वितरण योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है।

तरहसी प्रखंड के किसान भवन में किसानों से बीज देने के बदले 30 से 60 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब कई किसानों ने सीधे प्रखंड प्रमुख अजय कुमार सिंह को फोन कर अपनी पीड़ा बताई।

सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख स्वयं किसान भवन पहुंचे और मौके पर उपस्थित किसानों से सीधे बात की। किसानों ने बताया कि बीज के लिए प्रज्ञा केंद्रों से रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि यह योजना पूरी तरह निशुल्क है।

प्रखंड प्रमुख ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मौके पर मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी निलेश रंजन तिवारी और बीटीएम विनय कुमार सिंह को प्रखंड प्रमुख ने जमकर फटकार लगाई और पूछा कि जब लॉगिन आईडी-पासवर्ड कृषि विभाग के पास हैं, तो प्रज्ञा केंद्र किस अधिकार से रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं?

उन्होंने यह भी पूछा कि किसानों से पैसे वसूलने का आदेश किसने दिया? प्रखंड कृषि पदाधिकारी निलेश रंजन तिवारी ने सफाई में कहा कि विभाग की ओर से किसी भी किसान से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

यदि किसी प्रज्ञा केंद्र द्वारा अवैध वसूली की गई है, तो यह गंभीर मामला है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विभागीय पोर्टल से होती है और इसकी जिम्मेदारी किसी निजी संस्था को नहीं सौंपी गई है।

किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा- प्रखंड प्रमुख

प्रखंड प्रमुख अजय कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि गरीब किसानों के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की गहराई से जांच होगी ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Cyber Crime: ऐसे खुला साइबर ठगी का राज, खाता में मंगवाते थे पैसा, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Jharkhand Government: घबराएं नहीं,अधिक वर्षा से किसानों को नुकसान पर है सरकार नजर