Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey India League: पत्नी कल्पना और बेटे संग CM हेमंत ने लिया हॉकी मैच का आनंद, बोले- 12-14 दिन यहां...

    रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के फाइनल मैच में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने शिरकत की। सीएम सोरेन ने कहा कि रांची में खेलों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में साहिल अमीन ने झारखंड स्टेट टेनिस चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। वहीं शिवेंद्र दुबे को लगातार चौथी बार नेशनल गेम्स का चीफ डी मिशन बनाया गया है।

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 26 Jan 2025 10:20 PM (IST)
    Hero Image
    पत्नी कल्पना और बेटे संग CM हेमंत ने लिया हॉकी मैच का आनंद

    डिजिटल डेस्क, रांची। रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के फाइनल मैच का आयोजन हुआ। यह मैच मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया। 

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी फाइनल मैच का आनंद लिया। उनके साथ, उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मैच देखने पहुंची थीं। दोनों के साथ उनके बेटे भी नजर आए। 

    मैच खत्म होने के बाद सीएम ने दी प्रतिक्रिया

    • खेल विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार भी मैच देखने पहुंचे थे। मैच खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि रांची में खेलों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ऐसा आप देख भी सकते हैं। 
    • सीएम हेमंत ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग, जो आज समाप्त हुई, वह 12-14 दिनों तक चली। दुनिया की बेस्ट महिला हॉकी खिलाड़ी यहां खेलने आईं और उन्होंने अपने खेल को और अधिक रोमांचक बना दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि सरकार इस बार खेलों को लेकर बहुत गंभीर है। आगे भी इस तरह खेल देखने को मिलेंगे। 

    साहिल बने स्टेट टेनिस चैंपियनशिप 2025 के विजेता

    उधर, बीते दिनों रांची में एक और खेल का आयोजन हुआ था। झारखंड टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित झारखंड स्टेट रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट के मेंस वर्ग मे झारखंड के शीर्ष टेनिस खिलाडी रांची के साहिल अमीन ने फाइनल मुक़ाबले मे रांची के ही टेनिस खिलाडी आदित्य सिंह को 8-1 के भारी अंतर से हराकर झारखंड स्टेट नंबर 1 टेनिस रैंकिंग का खिताब अपने नाम कर लिया।

    अपने खिताब की रक्षा करने के लिए उतरे साहिल अमीन ने पुरे टूर्नामेंट मे गजब खेल का प्रदर्शन किया। अपने दमदार फोरहैंड और शानदार सर्विस की बदौलत सभी विपक्षी खिलाड़ियों पर दबाव बनाये रखा और सभी राउंड मे भारी अंतर से जीत दर्ज की।

    सेमी फाइनल मे धनबाद के टेनिस खिलाडी रोहित कुमार लाला को ( 8-0) के स्कोर से हराकर साहिल ने फाइनल मे प्रवेश किया था। यह टूर्नामेंट रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स होटवार मे 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया गया।

    झारखंड के चीफ डी मिशन बने शिवेंद्र दुबे उत्तराखंड रवाना

    आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38 वे नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे को 35वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात, 36 वें राष्ट्रीय खेल गुजरात, 37 वें राष्ट्रीय खेल गोवा के बाद लगातार चौथी बार 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड का चीफ डी मिशन बनाया गया है।

    शिवेंद्र दुबे उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। झारखंड दल की सफलता के लिए अध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ आरके आनंद, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, शेखर बोस समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें-

    रांची में आदम सेना का खौफ! छेड़खानी करने से रोका तो युवक को बेदर्दी से पीटा, अब पुलिस ने घोषित किया 20 हजार का इनाम

    PM Awas Yojana का लाभ उठाने वाले 25 लोगों की बढ़ी टेंशन, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस; ये है पूरा मामला