Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemant Soren New Cabinet: हेमंत सोरेन की नई सरकार में मंत्री पद के लिए कौन-कौन लेगा शपथ? आ गई नई LIST, यहां देखें

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 05:53 PM (IST)

    हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में नई कैबिनेट का गठन हो रहा है जिसमें कांग्रेस की ओर से राधाकृष्ण किशोर का नाम शामिल हो गया है। किशोर अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं और अगर राजद से सुरेश पासवान को मंत्री नहीं बनाया गया तो वे प्रबल दावेदार होंगे। कांग्रेस से मंत्रिमंडल में दूसरा बड़ा वर्ग इसाइयों का है जिसमें कोलबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी दावेदार हैं।

    Hero Image
    नई कैबिनेट में अनुसूचित जाति एवं इसाइयों को साधने की कोशिश होगी

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में जो नई कैबिनेट का गठन हो रहा है उसमें कांग्रेस की ओर से प्रमुख दावेदारों में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करनेवाले राधाकृष्ण किशोर का नाम शामिल हो गया है।

    कैबिनेट में इस बिरादरी से एक मंत्री होगा और अगर राजद से सुरेश पासवान को मंत्री नहीं बनाया गया तो राधाकृष्ण किशोर प्रबल दावेदार होंगे।

    कांग्रेस से कोई दूसरा नाम दावेदारों की सूची में शामिल नहीं हुआ है। किशोर चुनाव से कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने सफलता दर्ज कर अपनी पहली बाधा पार कर ली है।

    कांग्रेस से मंत्रिमंडल में दूसरा बड़ा वर्ग इसाइयों का

    कांग्रेस से मंत्रिमंडल में दूसरा बड़ा वर्ग इसाइयों का है। पार्टी में कई आदिवासी चुनाव जीतकर आए हैं उनमें से इयाइयों की संख्या अधिक है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की ओर से एक इसाई का नाम भी प्रस्तावित किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ग से तीन बार चुनाव जीतने का अनुभव रखनेवाले कोलबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की बड़ी दावेदारी है। सिमडेगा से भूषण बाड़ा भी प्रबल दावेदारों में हैं। इनके अलावा मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी ईसाई समूह से आती हैं।

    अंतिम निर्णय आलाकमान को लेना है

    उनका भी दूसरा टर्म है और अनुभव के नाम उनके साथ पिता बंधु तिर्की का बड़ा अनुभव शामिल है। बंधु कई बार विधायक होने के साथ-साथ राज्य में शिक्षा मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाना है, इसको लेकर अंतिम निर्णय आलाकमान को लेना है।

    बहरहाल, विधायक राजधानी रांची से लेकर नई दिल्ली तक लाबिंग करने में जुट गए हैं और किसी तरह से कैबिनेट में शामिल होने को बेचैन हैं।

    महागठबंधन की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

    झारखंड में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने की खुशी में सोमवार को चतरा में कार्यकर्ताओं ने गाजा-बाजा के साथ विजय जुलूस निकला। जिसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे कर रहे थे।

    जुलूस शहर के नगवां मोहल्ला स्थित चौक से निकाली गई, जो मुख्य सड़क से होते हुए जतराहीबाग चौक, बालिका उच्च विद्यालय, मारवाड़ी मोहल्ला, पुराना पेट्रोल पंप, मेन रोड, केसरी चौक, गुदरी बाजार, अव्वल मोहल्ला तक जाकर समाप्त हुई।

    जुलूस में शामिल कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए जय झारखंड की नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने जय झारखंड, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है। इस बार भारी मतों के अंतर से विजयी हुए। इस बार भी यहां की जनता ने भाजपा को नकार दिया। राज्यभर में विकास देखने को मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें-

    28 नवंबर को रांची में मेगा राजनीतिक शो, हेमंत के शपथ-ग्रहण के दौरान RJD-कांग्रेस और माले समर्थक भी हो जाएंगे गदगद!

    RJD Result 2024: उपचुनाव के मैदान में फिसड्डी साबित हुई RJD, 'माय-बाप' फैक्टर भी हो रहा फेल