Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G-20 Summit: रांची के होटल रेडिसन ब्लू में होगा जी-20 शिखर सम्मेलन, मार्च के पहले हफ्ते में प्रस्तावित

    By Dilip KumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 08:27 PM (IST)

    G-20 Summit In Ranchi झारखंड में जी-20 देशों का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन मार्च के पहले सप्ताह में रांची के होटल रेडिशन ब्लू में होगा। संभवत दो व तीन मार ...और पढ़ें

    Hero Image
    झारखंड में जी-20 देशों का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन मार्च पहले सप्ताह में रांची के होटल रेडिसन ब्लू में होगा।

    रांची, राज्य ब्यूरो: झारखंड में जी-20 देशों का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन मार्च के पहले सप्ताह में रांची के होटल रेडिसन ब्लू में होगा। संभवत: दो व तीन मार्च को यह सम्मेलन हो सकता है। हालांकि, अभी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल की सूची स्पष्ट होने के बाद तिथि पर अंतिम रूप से मुहर लगेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्‍ली से आई केंद्रीय टीम ने लिया तैयारियों का जायजा

    शुक्रवार को दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड के वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के साथ बैठक कर जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियाें की जानकारी ली। यहां पर्यटन स्थल की सुरक्षा से लेकर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के ठहरने तक के पुख्ता इंतजाम होंगे। पिछले कई दिनों से रांची व आसपास के पर्यटन स्थल जैसे प्रमुख लेक, जलप्रपात, पार्क आदि का अधिकारी जायजा ले चुके हैं।

    केंद्रीय टीम के सदस्यों ने भी रांची व आसपास के पर्यटन स्थलों का जायजा लिया है और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व ठहरने के मसले पर बैठक की है। बैठक में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह, डा. अमिताभ कौशल, मनीष रंजन, आकाक्षा रंजन, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, जैप आइटी के सीईओ के अलावा आइपीएस अधिकारियों में एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर, आइजी मानवाधिकार अखिलेश झा, एसएसपी रांची किशोर कौशल शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- देवघर: 4 फरवरी को अमित शाह करेंगे सभा, कर्मवीर सिंह बोले- हमारे कार्यकर्ता चुनावी मैदान के लिए हरदम तैयार

    यह भी पढ़ें- Jharkhand: पार्षद निलंबन मामले में हाई कोर्ट में पेश हुए नगर विकास सचिव, बोले- आदेश के खिलाफ दाखिल की है अपील