Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर: 4 फरवरी को अमित शाह करेंगे सभा, कर्मवीर सिंह बोले- हमारे कार्यकर्ता चुनावी मैदान के लिए हरदम तैयार

    By Amit SoniEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 06:37 PM (IST)

    सहरजोरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। इस कुश ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ता सम्‍मेलन में संबोधित किया।

    चितरा (देवघर), संवाद सहयोगीप्रदेश की बदहाली चरम पर है। लूट-खसोट कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के नए-नए रिकॉर्ड दर्ज हो रहे हैं। पार्टी अभियान चलाकर आम लोगों में जागरूकता फैलाएगी। गुरुवार शाम सहरजोरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने यह बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। इस कुशासन से प्रदेश को मुक्त करने के लिए भाजपा को सशक्त बनाएं, ताकि इस प्रदेश में रामराज्य जैसा सुशासन व्यवस्था किया जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि जिस तरह राम ने वनवासियों को जगाया और रावण राज्य का अंत किया। वही कार्य भाजपा कर रही है। देश की कुर्सी पर यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी, सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसा गृह मंत्री अमित शाह है, इसका सारा श्रेय देश की जनता को जाता है। हमारी पार्टी ने केवल आवाम को जगाने का ही काम किया, देश की जनता जाग चुकी है। अपनी भलाई किस दल से हो सकती है। इस बात से भली-भांति परिचित है।

    कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशसक्‍त बनाने का किया आह्वान

    कर्मवीर सिंह ने कहा कि हमारे दल के कार्यकर्ता चुनावी मैदान में जाने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। उन्हें तैयार करने की जरूरत नहीं है। विधायक रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सारी शक्ति लगाई जा रही है। भाजपा के समर्थक पूरे दमखम के साथ सारठ की सियासी जमीन पर काम कर रही है।

    संगठन महामंत्री ने कहा कि यहां से हजारों समर्थक गृह मंत्री अमित शाह के सभा में शिरकत करने जा रहे हैं। जामताड़ा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, उपाध्यक्ष किरण बेसरा, महेंद्र राणा, रघुनंदन सिंह, राम प्रसाद मंडल, समेत अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, सभा का संचालन परमानंद ठाकुर ने कि‍या। मौके पर मंडल अध्यक्ष देबू पोद्दार, अशोक हजारी, राजेंद्र मंडल, रूसी लाल राणा, रणबीर सिंह, माथुर महतो, जयदेव शाह, सुजीत रजक, भोला दास, रविंद्र रुज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- Amit Shah In Deoghar: 4 फरवरी को देवघर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, दूसरी बार करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन