विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: RIMS-2 का शिलान्यास कब होगा? स्वास्थ्य मंत्री ने दे दी जानकारी; इस जगह होने जा रहा निर्माण

Published: Wed, 22 Jan 2025 12:49 PM (GMT+05:30)

रांची में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की तर्ज पर रिम्स-टू का निर्माण होगा। इसके लिए कांके के रिनपास परिसर में ...और पढ़ें

रिम्स-2 अस्पताल को लेकर आई खुशखबरी (जागरण)
रिम्स-2 अस्पताल को लेकर आई खुशखबरी (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: राजधानी रांची में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की तर्ज पर एक और मेडिकल कालेज रिम्स-टू के निर्माण को लेकर खुशखबरी आई है। स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स-टू के शिलान्यास से लेकर निर्माण स्थल तक के बारे में ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने सुविधाओं को लेकर भी जानकारी दी है।

कांके के रिनपास परिसर में होगा रिम्स-2 का निर्माण

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स-2 का निर्माण कांके के रिनपास परिसर में होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री 15 दिनों में विस्तारीकरण योजना रिम्स-टू का शिलान्यास करेंगे।

इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने इसे लेकर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मेडिकल कालेज का निर्माण 1,074 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

रिम्स अस्पताल के विस्तृत भवन रिम्स–टू के निर्माण के लिए उन्होंने स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राज कमल, मुख्य अभियंता और रिम्स प्रबंधन के साथ निरीक्षण किया।

मंत्री ने दी कई अहम जानकारी

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था रांची स्थित रिम्स पर निर्भर करती है। पूरे राज्य से यहां मरीज आते हैं जिससे अस्पताल पर हमेशा भार रहता है। जनता द्वारा रिम्स के विस्तारीकरण को लेकर वर्षों से मांग की जा रही है। रिम्स-टू इस मांग को ही पूरा करने का राज्य सरकार का प्रयास है। मंत्री ने

कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके निर्माण से राज्य की जनता को रिम्स की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में और भी आसानी होगी। उन्हें बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेंगी। 

दो वर्ष में होगा निर्माण पूरा

स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के क्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिलान्यास के दो वर्ष के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके प्रारूप में कुछ बदलाव की आवश्यकता है, जिसको 15 दिनों में तैयार कर लिया जाएगा।

700 बेड का होगा मेडिकल कालेज

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस मेडिकल कालेज में 700 बेड की सुविधा होगी। इसमें विभिन्न स्पेशियलिटी के साथ चार सुपर स्पेशियलिटी होगी। इसमें न्यूरो, नेफ्रोलोजी, कार्डियोलाजी तथा न्यूरोनेटल सम्मिलित हैं। इसके 200 से 250 बेड होंगे।

इस मेडिकल कालेज में 100 यूजी तथा 50 पीजी के साथ सुपर स्पेशियलिटी विषय की सीटें भी होंगी। इसमें पुरुष-महिला छात्रावास, चिकित्सक तथा कर्मी के आवास आदि भी होंगे। इस अस्पताल के बनने से झारखंड वासियों की परेशानी दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब आ गई ये बड़ी समस्या; CO से लेकर BDO तक परेशान

Maiya Samman Yojana: तो इस वजह से नहीं निकल रहा मंईयां सम्मान का पैसा, अधिकारियों ने बताई अंदर की बात