Maiya Samman Yojana: तो इस वजह से नहीं निकल रहा मंईयां सम्मान का पैसा, अधिकारियों ने बताई अंदर की बात
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सम्मान राशि नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। रंका प्रखंड में लगभग 17 हजार लाभुक हैं लेकिन केवल 25 फीसदी महिलाओं के खाते में ही राशि भेजी गई है। अधिकारियों से जब पूछा गया तो उन्होंने इसके पीछे की बड़ी वजह बताई। कई जगह महिलाओं की भी गलती बताई तो कई जगह अन्य समस्याएं भी गिनवाईं।

संवाद सूत्र, रंका (गढ़वा)। Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान दर्जनों की संख्या में लाभुक प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। अब उन्हें सम्मान राशि नहीं मिल पाने की वजह अधिकारियों ने बताई है। अधिकारियों ने बताया कि आखिर क्यों नहीं निकल रहे पैसे?
तो इस वजह से नहीं निकल रहे पैसे, अधिकारियों ने बताई वजह
प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी से जब इस मामले में पूछा जाता है तो वे सरकार द्वारा साइट बंद कर दिए जाने की बात कहते है।
स्टेटस रिपोर्ट पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, कई लाभुकों का बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा होना तथा कई अन्य लाभुकों का अकाउंट इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का होने के वजह से सम्मान राशि नहीं मिल पाना वजह बताया गया है। जबकि फार्म जमा करते समय सभी मानदंड को पूरा करने के बाद ही आवेदन जमा किया गया था।
वहीं कर्मचारियों के इस बयान से महिलाएं और नाराज हो गई हैं। महिलाएं सरकार को भी खरी-खोटी सुना रही हैं।
25 फीसदी महिलाओं को मात्र मिल रहा मंईयां सम्मान योजना का लाभ
सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंची दुधवल गांव की सुरेखा देवी,अजंती देवी रिंकी देवी, कटरा गांव की रंजू देवी, कंचनपुर की सुनीता देवी,सेमरखाड़ गांव की कुसुम देवी,सिकट गांव की रीता देवी,शिवनाला की बिदवंती देवी, ज्ञांति देवी, खुशबू कुमारी तथा प्रमीला देवी ने बताया कि रंका प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के तकरीबन 17हजार लाभुक हैं। जिनमें महज 25 फीसदी महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि सरकार द्वारा भेजी गई है।
मंइयां सम्मान के लिए बिचौलिया का सहारा न लें : बीडीओ
बिरनी के बीडीओ फणीश्वर रजवार ने मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने से वंचित महिलाओं को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 40783 लाभुकों ने आवेदन दिया था।
इनमें 37167 आवेदनों को स्वीकृति दे दी गई है। जबकि अब मात्र 3376 आवेदन विभिन्न कारणों से लंबित है। इसका निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। कहा कि फिलहाल साइट नहीं खुल रहा है।
इसी कारण दिक्कत हो रही है। साइट खुलते ही लंबित आवेदन का भी निष्पादन किया जाएगा। कहा कि विभिन्न कारणों से रद हुए आवेदनों का निष्पादन करने को प्रखंड कार्यालय में एक शिकायत निवारण केंद्र खोला गया है।
तीन कर्मियों का प्रतिनियोजन भी किया जा चुका है। ये कर्मी प्रखंड क्षेत्र से आने वाली मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदनों की त्रुटि में सुधार करेंगे।
उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि अपने पास-पड़ोस में अगर इस तरह का कोई योग्य लाभुक है तो तो उसे प्रखंड कार्यालय में हेल्प डेस्क भेजें। इस कार्य के लिए कोई बिचौलियों का सहारा नहीं लें।
बीडीओ ने बताया की बिचौलिया और दलाल के चक्कर में कोई नही पड़ें। स्वयं हेल्प डेस्क से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।