Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उम्मीदें 2024: झारखंड में 7 नए यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना, खुलेगी उच्च शिक्षा की राह; मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 31 Dec 2023 05:45 PM (IST)

    साल 2023 का आज आखिरी दिन है और आधी रात के बाद से नया साल प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में नए साल में लोगों की नई उम्मीदें होंगी। झारखंड के लोगों को भी सरकार से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सुविधाएं की चाहत है। ऐसे में झारखंड में अगले साल सात नए यूनिवर्सिटी खुलेंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका मिल पाएगा।

    Hero Image
    उम्मीदें 2024: झारखंड में 7 नए यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना, खुलेगी उच्च शिक्षा की राह;

    राज्य ब्यूरो, रांची। वर्तमान में झारखंड उच्च शिक्षा के लगभग सभी इंडीकेटरों (सूचकांकों) में निचले पायदान पर है। उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) की बात हो या फिर एक लाख आबादी पर कॉलेजों की उपलब्धता, झारखंड की स्थिति काफी खराब है। हालांकि, इसमें सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कड़ी में 2024 में सात नए विश्वविद्यालयों के अस्तित्व में आने से उच्च शिक्षा में सुधार का रास्ता निकलेगा। इसके तहत जहां चार अंगीभूत कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा तो वहीं, तीन नए विश्वविद्यालय भी खोलें जाएंगे।

    इन कॉलेजों की स्थापना होगी

    वर्ष 2024 में देवघर कॉलेज-देवघर, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज-जमशेदपुर, रांची महिला कॉलेज-रांची तथ केओ कॉलेज-गुमला को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही गिरिडीह में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

    पिछले वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय को एडवांस रिसर्च सेंटर ऑफ फिजिकल एंड नेचुरल साइंसेज तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर साइबर सिक्योरिटी के रूप में विकसित करने की योजना है।

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा नीति के अनुसार विश्वविद्यालय और एंजीभूत महाविद्यालयों को बहू विषयक संस्थानों में अपग्रेड किया जाना है और उनकी बुनियादी ढांचे को स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित किया जाना है उम्मीद की जा सकती है कि इस वर्ष इस दिशा में तेजी से कम होगा राष्ट्रीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार सकल नामांकन अनुपात को वर्ष 2035 तक 50% करना है।

    राज्य में राज्य में छात्र-छात्राओं के नामांकन दर को बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से 14 महिला महाविद्यालय, 13 मॉडल महाविद्यालय एवं 33 डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

    रांची विश्वविद्यालय नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू विनोद बिहारी को लॉन्च विश्वविद्यालय कोल्हन विश्वविद्यालय के नए परिषद का विकास किया जाना है, 2024 उच्च शिक्षा का होगा।

    तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापान होगी

    इस वर्ष राज्य में जहां चार अंगीभूत कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना होगी। नए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना से राज्य में जहां सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि होगी। वहीं, कॉलेजों की उपलब्धता बढ़ेगी।

    इस मामले में फिलहाल झारखंड सभी राज्यों में निचले स्थान पर है। रांची के चेड़ी, मनातू में रांची विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

    ये भी पढ़ें: Corona in Dhanbad: नए साल की पार्टी को लेकर चिंतित स्वास्थ्य विभाग, आज से अलर्ट पर सरकारी अस्पताल, लोगों से की ये अपील

    ये भी पढ़ें: अनोखी बस... जिसमें चलती है कंप्यूटर क्लास, झारखंड समेत कई राज्यों के बच्चों को मिल रहा लाभ; देखें तस्वीरें

    comedy show banner
    comedy show banner