Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC क्रैक कर एचईसी इंजीनियर से लहराया परचम, ट्रेनिंग के समय आया था पुलिस सेवा में जाने का विचार

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 12:02 PM (IST)

    रांची के एचईसी में इंजीनियर पंकज राज ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 57वां रैंक हासिल कर राज्य पुलिस सेवा में चयन प्राप्त किया। हजारीबाग में बचपन बिताने और पुलिस एकेडमी में अधिकारियों को देखने से उन्हें पुलिस सेवा में जाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की और डीएसपी विकास श्रीवास्तव से मार्गदर्शन लिया।

    Hero Image
    जेपीएससी में एचईसी में इंजीनियर हैं पुलिस सेवा में चयनित पंकज राज

    राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 57वां रैंक लाकर राज्य पुलिस सेवा में चयनित पंकज राज रांची के एचईसी में इंजीनियर हैं। इन्होंने डीएवी हजारीबाग से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीआईटी सिंदरी से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईआईटी रुड़की से एमटेक भी किया। इंजीनियर बनने के बाद पुलिस सेवा में आने के सवाल पर पंकज कहते हैं कि उनका बचपन हजारीबाग में बीता। वहीं से स्कूली पढ़ाई पूरी की। हजारीबाग स्थित पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण लेते पुलिस पदाधिकारियों को देखते हुए उनके मन में इस सेवा में जाने की हमेशा रही।

    इस कारण, आठ वर्ष से नौकरी करते हुए भी उन्होंने इसकी तैयारी जारी रखी। उन्होंने इस परीक्षा में पहला विकल्प भी पुलिस सेवा दिया। दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। पंकज एक बच्चे के पिता भी हैं। इनके पिता विनोद कुमार तिवारी राज्य शिक्षा सेवा के पदाधिकारी थे। मां प्रमिला देवी गृहणी हैं।

    इन्होंने भी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में खोरठा विषय लिया था। इन्होंने सेल्फ स्टडी पर जोर दिया। मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में दिशा-निर्देश डीएसपी विकास श्रीवास्तव से लिया।

    यह भी पढ़ें- JPSC में पहाड़िया समुदाय की बबीता सिंह ने लहराया परचम, 337वीं रैंक लाकर बिखेरा जलवा