सीएम रघुवर दास बोले, बिहार फिर बढ़ चला विकास की ओर
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवार दास ने कहा कि बिहार फिर विकास की ओर बढ़ चला है।
रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवार दास ने आज ट्वीट कर नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार फिर विकास की ओर बढ़ चला है। सीएम ने सुशील मोदी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी।
इससे पहले सुबह सीएम ने ट्वीट किया कि बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। बिहार भाजपा और नीतीश कुमार मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे और बिहार फिर से विकास के पथ पर बढ़ेगा।
नीतीश के इस्तीफे पर रघुवर ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार की दिशा में नीतीश कुमार का सही और साहसिक फैसला है। इसके लिए नीतीश कुमार को बधाई। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नीतीश कुमार का साथ देश को मिलेगा।
नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुशील मोदी ने बिहार के नए उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
श्री @NitishKumar को #Bihar के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। बिहार फिर बढ़ चला विकास की ओर#NitishKumar@BJP4India @BJP4Bihar
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 27, 2017
#Bihar के लिए आज ऐतिहासिक दिन है @BJP4India और @NitishKumar मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे और बिहार फिर से विकास के पथ पर बढ़ेगा।
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 27, 2017
यह भी पढ़ेंः लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला मामले की सुनवाई आज
यह भी पढ़ेंः रांची में बारिश ने तोड़ा 10 वर्षों का रिकॉर्ड, राज्य में 9 और मौतें
देश भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है @NitishKumar जी का ये साहसिक कदम बिहार को और आगे लेकर जाएगा।भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना सबकी जिम्मेदारी है।
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 26, 2017
श्री @SushilModi को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई । आपका प्रशासनिक अनुभव राज्य के विकास को नयी गति देगा ।#ModisangNitish pic.twitter.com/Fzphlao7YK
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 27, 2017
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।