Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव से पहले CM हेमंत सोरेन का नया दांव, झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला; कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 01:53 PM (IST)

    IAS Transfer झारखंड में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने नया दांव खेल दिया है। दरअसल राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया है। अधिकारियों को नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा झारखंड में कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर हुए हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    राजय ब्यूरो, रांची। Jharkhand IAS Transfer झारखंड में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

    चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव को योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि जगन्नाथपुर की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा का तबादला चास एसडीओ के पद पर कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए प्रतिस्थापन की जगह पर सेवा देने को कहा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला

    राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पांचों पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर अनुमंडल पदाधिकारी अथवा समकक्ष पदों पर पदस्थापित थे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

    अधिसूचना के अनुसार जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक अनुराग लकड़ा को सिमडेगा में अनुंडल पदाधिकारी के पद को अपर समाहर्ता एवं समकक्ष कोटि में उत्क्रमित करते हुए पदस्थापित किया गया है।

    इन अधिकारियों को यहां हुआ ट्रांसफर

    • दूसरी ओर, सरायकेला खरसावां के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव को सिमडेगा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाने से संबंधित अधिसूचना को विलोपित कर दिया गया है। उरांव अपने पद पर बने रहेंगे।
    • सिमडेगा के एसडीओ सुमंत तिर्की को जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
    • प्रतीक्षारत अधिकारी उदय रजक की सेवा मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को सौंप दी गई है।
    • सिमडेगा के जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव को अगले आदेश तक जगन्नाथपुर का एसडीओ बनाया गया है।

    डोरंडा और बीआइटी के थानेदार बदले, 11 पुलिसकर्मियों का तबादला

    रांची में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को 11 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। डोरंडा और बीआइटी थानेदार का तबादला कर दिया गया है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द नए जगह पर योगदान करने का आदेश दिया है।

    इसमें इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को डोरंडा थाना प्रभारी डोरंडा बनाया गया है। पूर्व डोरंडा थानेदार आनंद किशोर को सीसीआर में योगदान देने का आदेश हुआ है।

    किसे कहां भेजा गया

    • एसआई रोशन कुमार सिंह को कांके थाना
    • एसआई संजीव कुमार को मेसरा ओपी प्रभारी
    • एसआई दिवाकर कुमार खादगढ़ा टीओपी प्रभारी
    • एसआई टिंकू रजक को कांके थाना
    • एसआई पूजा विभूति उरांव को एदलहातु टीओपी प्रभारी
    • एसआई चूड़ामणि टुडू को टाटीसिलवे थाना
    • उदय कुमार को सिल्ली थाना
    • एएसआई सुरेंद्र प्रसाद को कांके थाना
    • एएसआई जुल्फिकार अली को रातु थाना में योगदान देने के लिए कहा गया 

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए DC; देखें लिस्ट

    बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, 4 को मिला अतिरिक्त प्रभार; 3 को नई जिम्मेदारी