Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand IAS Transfer: झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए DC; देखें लिस्ट

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 09:38 PM (IST)

    Jharkhand IAS Transfers झारखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। बड़ा बदलाव रांची के उपायुक्त का है । मंजूनाथ भजंत्री को रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में जामताड़ा लातेहार और पाकुड़ के उपायुक्तों को भी बदला गया है।

    Hero Image
    झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए उपायुक्त।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की हेमंत सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हेमंत सरकार ने सोमवार को आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

    हेमंत सरकार ने मंजूनाथ भजंत्री सहित प्रदेश के आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

    इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे बड़ा नाम झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री का है। मंजूनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, जामताड़ा, लातेहार और पाकुड़ के उपायुक्तों को भी बदला गया है।

    किसकी कहां की गई पोस्टिंग

    1. मंजूनाथ भजंत्री – उपायुक्त रांची।
    2. पवन कुमार – आयुक्त, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल।
    3. रंजीत कुमार लाल – प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड।
    4. शशि प्रकाश सिंह – उपायुक्त, जामताड़ा
    5. उत्कर्ष गुप्ता – उपायुक्त, लातेहार
    6. मनीष कुमार – उपायुक्त, पाकुड़

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'अरे भईया! घोटाला करेंगे तो जेल जाना होगा न', मोहन यादव ने हेमंत सोरेन की जमानत पर ली चुटकी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजद का कार्यक्रम फिर प्रमोद प्रेमी का स्टेज शो, मंत्री के सामने ही आपस में भिड़े RJD कार्यकर्ता; जमकर काटा बवाल