विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'अरे भईया! घोटाला करेंगे तो जेल जाना होगा न', मोहन यादव ने हेमंत सोरेन की जमानत पर ली चुटकी

Published: Mon, 30 Sep 2024 09:16 PM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुमका में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस और हेमंत ...और पढ़ें

बाबा बैद्यनाथ से हेमंत सरकार बदलने का मांगा है आशीर्वाद : डॉ. मोहन।
बाबा बैद्यनाथ से हेमंत सरकार बदलने का मांगा है आशीर्वाद : डॉ. मोहन।

संवाददाता, दुमका। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड के दुमका में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मोहन यादव ने झामुमो-कांग्रेस और हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में मैंने अपने राज्य के लोगों, महिलाओं, किसानों और आम लोगों की बेहतरी के लिए कामना की है। इसके साथ ही, हेमंत सरकार बदलने का भी आशीर्वाद मांगा है।

आम लोगों से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जब तक चुनाव नहीं हो जाता हे, तब तक संकल्प लें कि किसी भी हालत में इस सरकार को बदलना है।

कांग्रेस-झामुमो पर चुन-चुनकर किया हमला

कांग्रेस व झामुमो पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत के चटटे बटटे इस राज्य को लूटने में लगे हैं। जमानत पर छूटने के बाद भी जनता से किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। इस सरकार ने एक हजार का मनरेगा घोटाला, तीन सौ करोड़ का जमीन और एक हजार करोड़ का खनिज घोटाला किया है। यह बात सीबीआइ और ईडी की जांच में सामने आई है।

कांग्रेस के सांसद के घर से मिला 300 करोड़ और पीए के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपया मिला है। यह पैसा जनता से लूटा गया है। जब एक नौकर के घर से इतना पैसा मिलता है तो, अंदाजा लगाइए और कितना पैसा इन लोगों के पास होगा।

जेल या फिर जमानत पर हैं इंडी गठबंधन के लोग

कांग्रेस और झामुमो को सबसे भ्रष्ट और बेईमान गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं कि भाजपा ने हेमंत को जेल भेजा है।

प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि बेईमानी करने वालों को जेल जाना ही होगा। झारखंड में इंडी गठबंधन के जो लोग हैं, वे जेल में या फिर जमानत पर हैं। भाजपा को गाली देते हैं। अरे भईया! घोटाला करेंगे तो जेल तो जाना होगा।

घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बढ़ावा दिया है। जिस कारण आदिवासियों की आबादी 44 से घटकर 28 फीसद रह गई है। धर्म विशेष के लोगों को राज्य में बुलाकर आदिवासियों के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा पेशा कानून को मजबूत बनाकर जंल, जंगल और जमीन को बचाना चाहती है।

पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों गिनाते हुए मोहन यादव ने कहा कि भारत दुनिया में पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। झारखंड को भी नंबर वन बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने झामुमो और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग राम और उनके भक्तों का सम्मान नहीं करते हैं।

उन्हाेंने लोगों से कहा कि आप लोग मध्यप्रदेश की नगरी महाकाल में आइए। मैं भी इसी धरती से हूं। मुझ जैसे गरीब को पीएम ने सीएम बनाया है।

राजद को भी निशाने पर लिया

उन्होंने राजद सुप्रीमो का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ नेता जो आज भी जिंदा हैं कहते थे कि उनकी लाश पर झारखंड बनेगा। आज वे किस आधार पर वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता ने मन बना लिया है कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनकर रहेगी। सभा को पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी संबोधित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।