Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar IAS Transfer: बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, 4 को मिला अतिरिक्त प्रभार; 3 को नई जिम्मेदारी

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:14 PM (IST)

    बिहार में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। इस बदलाव से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

    Hero Image
    भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, तीन को नयी जिम्मेदारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा (Biha IAS Transfer) के चार अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गयी है। वहीं तीन अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

    इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

    • अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग, मिहिर कुमार सिंह को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार।
    • कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल को परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार।
    • बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक बी कार्तिकेय धनजी को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
    • गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार को जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

    इन्हें मिली नई जिम्मेवारी

    • वित्त विभाग के सचिव (व्यय) को श्रम संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया।
    • परिवहन सचिव डा. आशिमा जैन को सचिव (व्यय) बनाया गया।
    • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी छपरा (सदर) के अनुमंडलाधिकारी बनाए गए।

    ये भी पढ़ें- बिहार की बदलेगी तकदीर! 4 नए एक्सप्रेस-वे का होगा निर्माण, कवर करेंगे 1063 KM; 59 हजार करोड़ खर्च

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें