Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल में लालू से राजनीतिक दांव-पेंच सीख रहे भाजपा विधायक

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Wed, 31 Jan 2018 05:46 PM (IST)

    होटवर जेल में झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह ज्यादातर वक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ ही बिताते हैं।

    जेल में लालू से राजनीतिक दांव-पेंच सीख रहे भाजपा विधायक

    मृत्युंजय पाठक, धनबाद। जेल में ही सही, झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से राजनीतिक दांव-पेंच सीखने को मौका मिला है। संयोग से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विधायक संजीव सिंह एक ही साथ होटवार जेल (रांची सेंट्रल) में बंद हैं। दोनों एक ही अपर डिविजन वार्ड में रह रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 मार्च, 2017 को धनबाद नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज समेत चार लोगों की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड के आरोप में विधायक संजीव सिंह 11 अप्रैल, 2017 से जेल में बंद हैं। वहीं, चारा घोटाले के एक मामले में दोष सिद्ध होने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद होटवार में रखे गए हैं। दोनों एक महीने से ज्यादा समय से साथ-साथ रह रहे हैं।

    झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह। 

    न सिर्फ बिहार बल्कि देश की राजनीति में लालू प्रसाद अपने आप में एक राजनीतिक विश्वविद्यालय हैं। संजीव सिंह झरिया के चर्चित विधायक रहे सूरजदेव सिंह के पुत्र हैं। सूरजदेव से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की खूब गहरी छनती थी। संजीव के पिता को लालू प्रसाद भी अच्छी तरह जानते हैं। दोनों ने बिहार विधानसभा में एक ही पार्टी के सदस्य के रूप में वर्षों साथ काम किया।

    होटवर जेल में संजीव सिंह ज्यादातर वक्त लालू प्रसाद के साथ ही बिताते हैं। लालू को चचा कहकर संबोधित करते हैं। दोनों झारखंड के साथ-साथ बिहार और देश की राजनीति पर भी चर्चा करते हैं। मंगलवार को संजीव होटवार जेल से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने पहुंचे थे। लालू से राजनीतिक गुर सीखने के सवाल पर संजीव ने कहा कि हम दोनों जेल के एक ही वार्ड में हैं। दुख-सुख घर-परिवार की बातें होती हैं। हम लोग राजनीति से जुड़े हैं। स्वभाविक रूप से राजनीतिक बातें भी होती हैं।

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।

    कवना मठ के महंथ हउअन..

    पिछले दिनों होटवार जेल गेट पर विधायक संजीव से मिलने उनके नजदीकी महंत पांडेय गए। संयोग से जेल खिड़की के अंदर लालू प्रसाद और संजीव साथ ही खड़े थे। मुलाकाती की तरफ इशारा करते हुए संजीव ने लालू से कहा, चचा इ महंथ हउवन। लालू ने पूछा, कवना मठ के महंथ हउअन? मठ के ना इनकर नामे महंत हवे, संजीव ने बताया तो लालू हंस पड़े।

    यह भी पढ़ेंः पहली बार जेल में लालू से मिले तेजप्रताप, कोर्ट में भी रहे साथ-साथ