Chhath Puja 2023 : रांची में छठ व्रतियों के लिए जलाशय तैयार, इन स्थानों पर आकर दे सकते हैं अर्घ्य
झारखंड में छठ पूजा को लेकर घाटों को तैयार करने का काम शुरू हो गया है। हालांकि रांची में शहरीकरण बढ़ने से जलाशयों में पानी की किल्लत बढ़ गया है। इस कारण ठंड से पहले ही शहर के कई तालाबों में पानी सूख गया है। यह तालाब छठ व्रतियों के पूजा-पाठ के लिए परी तरह से तैयार है। यहां का पानी साफ-सुथरा और तालाब की सीढ़ियां भी अच्छी है।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में अपार्टमेंट कल्चर और शहरीकरण बढ़ने से जलाशयों में पानी की किल्लत हर ओर बढ़ गई है, जिसके कारण ठंड आने से पहले ही शहर के कई तालाब में पानी सूख गया है।
तालाबों में कम पानी और गंदगी छठ व्रतियों में चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं, शहर के कई जलाशय जहां छठ व्रती साफ पानी और अच्छे महौल में छठ मना सकती हैं, जिसमें बरियातू के जोड़ा तालाब, लोवर चुटिया कमलू तालाब, अपर चुटिया बनस तालाब, हरमू मंच मंदिर परिसर में बना कृत्रिम तालाब, अरगाड़ा तालाब और बड़ा तालाब शामिल है।
यह तालाब पूरी तरह से छठ व्रतियों के पूजा-पाठ के लिए तैयार है। यहां का पानी साफ-सुथरा और तालाब की सीढ़ियां भी अच्छी है। इसके अलावा छठ पूजा समिति द्वारा सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाते है।
कमलू तालाब
लोवर चुटिया केतारी बगान में मौजूद कमलू तालाब में छठ व्रती इस साल भी आसानी से छठ पूजा कर सकती है। तालाब का पानी साफ-सुथरा है। तालाब तक उरतने के लिए बनी सीढ़ियां काफी सुविधाजनक है। जो छठ व्रतियां स्वर्णरेखा नदी में छठ पूजा करने जाती है, वह इस तालाब में इस साल छठ पूजा कर सकती हैं।
बनस तालाब बहुबाजार
आपर चुटिया का बनस तालाब शुरू से ही पूजा-पाठ का एक प्रमुख स्थल रहा है। जिसके कारण तालाब का पानी हमेशा साफ होता है। बहुबाजार के आस-पास के लोग इस तालाब में आकर छठ पूजा कर सकते है। छठव्रतियों के लिए विशेष घाट तैयार किए गए है। यह घाट पूरी तरह से सुरक्षित है। तालाब में समिति द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते है।
जोड़ा तालाब बरियातू
जोड़ा तालाब बरियातू में चकाचक हो गया है। समिति द्वारा छठ पूजा से पूर्व ही तालाब की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता है। इस तालाब की साफ-सफाई में मुस्लिम समुदाय का अहम योगदान होता है। साथ इस तालाब में हिंदू-मुस्लिम एकता भी दिखाई पड़ती है। यह तालाब छठव्रतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बड़ा तालाब
बड़ा तालाब में प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इस बार भी यहां पूजा करने की व्यवस्था बेहतर की जा रही है। निगम तालाबों के चारों ओर साफ-सफाई करा रहा है। इसके साथ ही तालाब में पूजा सामग्री फेंकने के लिए अलग से जल कुंड बनाया गया। श्रद्धलुओं को परेशानी न हो इस लिए तालाब में लाइट भी लगाया गया है। सुरक्षा को देखते हुए भी व्यवस्था किया गया है।
हरमू पंच मंदिर
हरमू पंच मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान आकर्षण के लिए जल कुंड बनाया गया था। अब इसे छठ तक रखा गया है। जल कुंड में घुटने भर पानी रखा जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आसानी से छठ कर सकेंगी। परिसर में ही चेंजिंग रूम भी बनाया गया। लाइटनिंग की भी व्यवस्था की गई है।
अरगोड़ा तालाब
नगर निगम ने छठ पर्व को देखते हुए अरगोड़ा तालाब को पूरा साफ कराया है। तालाब में बैरिकेंडिंग भी किया गया है। तालाब के सीढ़ियों को भी साफ किया गया है। इसके साथ ही तालाब के चारों ओर पाइप लगाकर लाइट लगाई जा रही है। तालाब में आराम से श्रद्धालु पूजा कर सकते है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।