Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में भाजपा ने कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन! एक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, नामांकन पर मंडरा रहा खतरा

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 08:57 AM (IST)

    Jharkhand Politics भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से महागामा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पाण्डेय सिंह का नामांकन रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपिका ने अपने नामांकन फार्म में एक अपराधिक मामले का उल्लेख नहीं किया जो कि करप्ट प्रैक्टिस में आता है और आरपी एक्ट की धारा 125/ए के तहत कार्रवाई हो सकती है।

    Hero Image
    झारखंड में कांग्रेस की फिर बढ़ी टेंशन

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर महागामा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह का नामांकन रद्द करने की मांग की।

    सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दीपिका पाण्डेय सिंह ने अपने नामांकन के फार्म 26 के शपथ पत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपराधिक मामले की चर्चा नहीं की है।

    दीपिका पाण्डेय के खिलाफ गोड्डा न्यायालय में एस सी /एस टी केस नंबर 21/2020 का उल्लेख अपने शपथ पत्र में नहीं किया है, आज जब कोई साधारण व्यक्ति होता तो नामांकन में जाते ही पुलिस गिरफ्तार कर लेती।

    इस बात की शिकायत भाजपा का उम्मीदवार अशोक भगत ने रिटर्निंग आफिसर के पास की तो उन्होंने शिकायत लेने से इनकार कर दिया। नामांकन फार्म में अपराधिक मामला को छिपाना करप्ट प्रैक्टिस में आता है और इसमें आर पी एक्ट की धारा 125/ए के तहत कारवाई हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा आर पी एक्ट की धारा 8/ए के तहत राष्ट्रपति सीधा करवाई कर सकते हैं। चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन के साथ केस का कागजात एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का एक निर्णय भी दाखिल की गई है। ज्ञापन की प्रति मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली भी भेजी गई है।

    थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में झारखंड के लोगों को प्राथमिकता : बाबूलाल

    भाजपा की सरकार बनने पर थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में राज्य के ही लोगों को प्राथमिकता देने का प्रयास होगा। बुधवार को रांची में अरगोड़ा चौक के निकट भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ये बातें कहीं।

    इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी उपस्थित थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंच प्रण भाजपा की प्रतिबद्धता है। सरकार बनने पर इसे हर हाल में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोगो दीदी योजना महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए है।

    राज्य में भाजपा और एनडीए की सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को शिक्षा और सामाजिक सौहार्द की गारंटी देती है। अभी की सरकार में राज्य में उग्रवादी पैर फैला रहे हैं। संगठित अपराध हो रहे हैं। इस पर रोक लगाई जाएगी।

    इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, अजय साह, सब मीडिया प्रभारी तारिक इमरान, प्रिंस कुमार भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें-

    गरीब MLA मंगल अब 73 लाख के घर के मालिक, 5 साल में BPL से हुए APL; बैंक में 23,00,000 रुपये

    Hemant Soren Age: क्या 5 साल में 7 साल बढ़ गई हेमंत सोरेन की उम्र? चुनाव के बीच BJP नेता का दावा