विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mangal Kalindi: गरीब MLA मंगल अब 73 लाख के घर के मालिक, 5 साल में BPL से हुए APL; बैंक में 23,00,000 रुपये

Published: Thu, 31 Oct 2024 05:09 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने पांच सालों में अपनी आर्थिक ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन के साथ मंगल कालिंदी। फोटो- सोशल मीडिया
हेमंत सोरेन के साथ मंगल कालिंदी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. पांच साल में मंगल कालिंदी बीपीएल से हुए एपीएल
  2. 2019 में कुल संपत्ति थी 30 हजार की, अब 86 लाख से अधिक
  3. पहले बाइक भी नहीं थी, अब स्कॉर्पियो और बोलेरो के मालिक
  4. पत्ति के साथ पांच साल में नौ साल उम्र भी बढ़ गई

आदिल हसन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 (Jharkhand Election 2024) में पूर्वी सिंहभूम जिले की जुगसलाई सीट से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी (Mangal Kalindi) पांच सालों में बीपीएल से एपीएल हो गए हैं। दरअसल, 15 जुलाई 2023 को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईउब्ल्यू) ने देश के 10 सबसे गरीब विधायकों की सूची जारी की थी।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि विधायक मंगल कालिंदी देश के 5वें और झारखंड के सबसे गरीब विधायक हैं। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में आयोग को दिए शपथ पत्र में मंगल कालिंदी ने बताया था कि उनके पास कुल 30 हजार की संपत्ति है। इनमें 20 हजार रुपये नकद हैं, जबकि बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपये हैं। उनके नाम पर घर और जमीन नहीं है।

10 लाख की स्कॉर्पियो में चलते हैं मंगल कालिंदी

उन्होंने तब तक किसी बैंक या संस्था से कर्ज भी नहीं लिया था। उन पर देनदारी नहीं थी। उस समय कालिंदी ने अपना पेशा मजदूरी बताया था, लेकिन 2019 से 2024 यानी की पांच सालों में कालिंदी के पास 73 लाख (वर्तमान बाजार कीमत) का अपना घर है। 10 लाख की स्कॉर्पियो कार, तीन लाख की बोलेरो कार और एक बाइक है। नकदी 50 हजार, 40 हजार का सोना है। बैंक बैलेंस 23 लाख से अधिक है।

कालिंदी ने यह जानकारी चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में दी है। 2019 में जुगसलाई सीट से पहली बार विधायक चुने गए मंगल कालिंदी का जीवन पांच साल में पूरी तरह से बदल गया है। 2019 में खुद को मजदूर बताने वाले कालिंदी अब 73 लाख के घर में रहते हैं।

घर बनाने के लिए कालिंदी ने झारखंड विधानसभा से 32 लाख का लोन लिया है। वर्ष 2024 में दोबारा चुनाव लड़ रहे कालिंदी के पास 13,50,000 की चल और 73 लाख की अचल संपत्ति है। एसबीआइ डोरंडा ब्रांच में 19,99,298, एक्सिस बैंक साकची में तीन लाख और बंधन बैंक साकची में 12,032 रुपये जमा हैं।

पांच साल में नौ साल बढ़ गई उम्र:

मंगल कालिंदी ने वर्ष 2019 और वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में अलग-अलग उम्र बताई है। वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी उम्र 42 वर्ष बतायी थी, जबकि वर्ष 2024 के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 51 वर्ष बताई है। कालिंदी पर झूठा और जाली हलफनामा दायर करने का आरोप लगा है।

भाजपा नेता अंकित आनंद ने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज करवाई है। अंकित आनंद ने कहा कि पांच साल में किसी व्यक्ति की उम्र नौ साल कैसे बढ़ सकती है। शिकायत मिलते ही भारत निर्वाचन आयोग और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसका त्वरित संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें- Hemant Soren Age: क्या 5 साल में 7 साल बढ़ गई हेमंत सोरेन की उम्र? चुनाव के बीच BJP नेता का दावा

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: मनोहरपुर विधानसभा में उलटफेर, दिग्गज नेता ने नामांकन लिया वापस; BJP को मिली राहत