Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी कार, 5 युवकों की मौत; मरने वाले सभी झारखंड के

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Sun, 15 May 2022 12:21 PM (IST)

    Bihar News बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर है। औरंगाबाद जिले के नवीनगर में कार सवार 5 नौजवानों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बनारस भेजा गया है। कार में कुल 7 लोग सवार थे।

    Hero Image
    Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में 5 नौजवानों की मौत हो गई।

    पलामू, जासं। Bihar News बिहार में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां औरंगाबाद जिले के नवीनगर में रविवार को तड़के करीब 4 बजे भोर में कार सवार 5 नौजवानों की मौत दुर्घटना में हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बनारस भेजा गया है। हुंडई, एसेंट कार, एमएच 02 बीपी 3655 में कुल 7 लोग सवार थे। छतरपुर के दैनिक जागरण संवाददाता अश्विनी कुमार ने बताया कि बिहार के नवीनगर में पलामू के छतरपुर इलाके के 5 बरातियों की मौत सड़क हादसे में हो गई है। हादसे के पीछे की वजह कार के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाना बताया जा रहा है। सभी मृतकों का शव बरामद कर पुलिस पोस्‍टमार्टम के लिए औरंगाबाद लेकर पहुंची है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : Jharkhand News: IAS पूजा सिंघल के WhatsApp से सबको हिला देने वाला खुलासा, झारखंड में उठा सियासी तूफान

    इसी पुल से नीचे गिरी है कार। हादसे के बाद मौके पर गुटे ग्रामीण।

    एक युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस अस्‍पताल भेजा गया है। मरने वाले सभी नौजवान हैं। जिनकी उम्र 19-20 साल बताई गई है। बारात छतरपुर (पलामू) के सोनवांटांड गांव से औरंगाबाद, नवीनगर के बांदिल गांव गई थी। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कार का के नहर में गिरने से सभी युवकों की मौत हो गई। घटनास्थल बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर में है। कार में सात युवक सवार थे। जिनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई है। दो युवक घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बनारस रेफर कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : Jharkhand News: क्‍या से क्‍या हो गया, देखते-देखते... पढ़ें IAS पूजा सिंघल की दर्दनाक कहानी; 4000 करोड़ का ये काला कारोबार

    हादसे के बाद घटनास्‍थल पर बड़ी संख्‍या में लोग जुट गए हैं।

    बिहार के औरंगाबाद के नवीनगर में सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना स्‍कॉर्पियो के पुल से नीचे गिरने की वजह से हुई है। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस सभी शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए औरंगाबाद लेकर जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्‍थल पर सैंकड़ों लोग जुटे हैं। इधर छतरपुर में हादसे की खबर पहुंचते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले अपने लाल की मौत की खबर सुनकर दुखी हो गए हैं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

    इन नौजवानों ने सड़क हादसे में गंवाई जान

    1. रंजीत कुमार : पिता - सुनील कुमार, ग्राम - खाटीन (छतरपुर)
    2. अभय कुमार : पिता - चन्दीप राम, ग्राम - खजुरी (छतरपुर)
    3. अक्षय कुमार : पिता - उपेंद्र चन्द्रवंशी, ग्राम - सड़मा (छतरपुर)
    4. शुभम कुमार : पिता - प्रदीप गुप्ता, ग्राम - छतरपुर
    5. बबलू कुमार : पिता - संजय चन्द्रवंशी, ग्राम - छतरपुर

    यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...