Jharkhand Politics : 28 अक्टूबर को बाबूलाल की संकल्प यात्रा का होगा भव्य समापन, मंच से दमखम दिखाने की तैयारी में BJP
झारखंड में बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन 28 अक्टूबर को होगा। इस दिन छह विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा होगी। साथ ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भी समापन होगा। ऐसे में भाजपा अभी से ही इसे लेकर तैयारी में जुटी है। इस मंच से भाजपा अपनी दमखम दिखाने की तैयारी में है। बाबूलाल की संकल्प यात्रा 71 विधानसभा क्षेत्र में पहुंची।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की राज्यव्यापी संकल्प यात्रा का समापन आगामी 28 अक्टूबर को हरमू मैदान, रांची में होगा। यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का उद्देश्य था। प्रदेश अध्यक्ष की संकल्प यात्रा जनता के अपार समर्थन से जन संकल्प यात्रा में बदल गई।
71 विधानसभा क्षेत्र में पहुंची बाबूलाल की संकल्प यात्रा
अब तक 71 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा आठ चरणों में संपन्न हो चुकी है। बरसात के मौसम में भी लोग जनसभाओं में भाग लेने आए। अभी दशहरा के कारण यात्रा अवकाश है। समापन कार्यक्रम में छह विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी।
संकल्प यात्रा के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम भी चलाया जा रहा था, जिसमें अमृत वाटिका के निर्माण के लिए गांव-गांव से मिट्टी, शहीद स्थल, शहीदों के गांव, ऐतिहासिक स्थलों से कलश में भरकर मिट्टी संग्रह की गई है।
ऐसे सभी 263 प्रखंड एवं 49 नगर निकाय क्षेत्र को मिलाकर 312 कलश 28 अक्टूबर को हरमू मैदान पहुंचेंगे। उसे नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: भाजपा ने विधानसभा में अमर बाउरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, मांडू के MLA को बनाया सचेतक
यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics : दुर्गा पूजा के बाद BJP दिखाएगी दमखम, रांची में होगा बाबूलाल की संकल्प यात्रा का भव्य समापन
यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: बड़े जातीय समूहों को साधने के लिए BJP ने खेला बड़ा दांव, अमर बाउरी को आगे कर दिया ये संदेश
यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: CM सोरेन को समन पर झारखंड भाजपा और JMM में बढ़ी सियासी खींचतान, पढ़िए क्या है पूरा मामला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।