विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: भाजपा ने विधानसभा में अमर बाउरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, मांडू के MLA को बनाया सचेतक

By Pradeep singhEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 15 Oct 2023 09:43 PM (IST)

झारखंड में भाजपा ने विधायक दल के नेता के नाम की घोषण कर दी है। इसे लेकर रविवार को पार्टी ...और पढ़ें

भाजपा ने विधानसभा में अमर बाउरी को दी बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा ने विधानसभा में अमर बाउरी को दी बड़ी जिम्मेदारी

HighLights

  1. चंदनक्यारी के विधायक हैं अमर बाउरी
  2. 2014 में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जीतने के बाद भाजपा में हुए शामिल

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा आलाकमान ने चंदनक्यारी (सुरक्षित) के विधायक अमर बाउरी को विधायक दल का नया नेता बनाया है। रविवार को इस आशय की घोषणा की गई। बाउरी 2014 में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार निर्वाचित हुए थे। जल्द ही वे भाजपा में शामिल हो गए।

वे मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग और पर्यटन विभाग के मंत्री पद पर रहे। वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। विधानसभा में वे राज्य सरकार को महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरते रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही इस पद पर मनोनयन की प्रक्रिया चल रही थी। पूर्व में पार्टी विधायकों संग प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस संबंध में सलाह-मशविरा किया था। अमर बाउरी के चयन से इस पद के लिए चल रही अटकलें खत्म हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष की मिलेगी मान्यता

झारखंड विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ा विपक्षी दल है। ऐसे में पार्टी विधायक दल का नेता होने के नाते अमर बाउरी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि तकनीकी पेंच के कारण पूर्व में चयनित भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाया था।

विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण में मरांडी के विरुद्ध दल-बदल के आरोपों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अमर बाउरी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिलने में कोई तकनीकी अड़चन नहीं है। विधानसभा सचिवालय को इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दिए जाने के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

जयप्रकाश भाई पटेल होंगे सचेतक

मांडू के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल विधानसभा में भाजपा विधायक दल के सचेतक होंगे। वे पूर्व में पार्टी विधायक दल के नेता पद की होड़ में आगे चल रहे थे।

हालांकि, पार्टी के विधायकों संग विचार-विमर्श में उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में उन्हें सचेतक बनाने का फैसला किया गया। बोकारो के विधायक बिरंची नारायण विधानसभा में मुख्य विरोधी दल भाजपा के मुख्य सचेतक हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: CM सोरेन को समन पर झारखंड भाजपा और JMM में बढ़ी सियासी खींचतान, पढ़िए क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: Ranchi: DSP बनने का सपना लिए रिटायर हो रहे झारखंड के इंस्पेक्टर, जेपीएससी के पास अटकी प्रमोशन की फाइल

यह भी पढ़ें: PhD Entrance Test: रांची विवि में PhD प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, 24 दिसंबर को होगी परीक्षा