Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बचते-बचाते दिल्‍ली से रांची पहुंचे हेमंत सोरेन... CM की वापसी पर बाबूलाल ने ली चुटकी, कहा- अब झारखंड बॉर्डर पार नहीं जाएंगे

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 05:07 PM (IST)

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर के करीब रांची लौट आए। इससे पहले लगभग 40 घंटे तक उनका कहीं कोई पता नहीं रहा। हेमंत सोरेन दिल्‍ली से सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। इसे लेकर राज्‍य में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुटकी ली है। कहा कि ईडी से बचते-बचाते हेमंत सोरेन रांची पहुंचे हैं।

    Hero Image
    हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर के करीब रांची लौट आए। इससे पहले दिल्‍ली स्थि‍त उनके आवास से लापता होने की चर्चा जोरो पर थी। लगभग 40 घंटे के बाद हेमंत सोरेन दिल्‍ली से सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। इसे लेकर राज्‍य में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुटकी ली है। उन्‍होंने कहा है कि अब हेमंत सोरेन कभी झारखंड बॉर्डर के पार नहीं जाएंंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दौड़ते-भागते रांची पहुंचे हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

    उन्‍होंने एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि मुख्‍यमंत्री के सकुशल रांची लौट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्‍होंने मजाकिया लहजे में कहा कि ईडी के डर से हेमंत सोरेन दिल्‍ली से रांची 1295 किमी की दूरी गिरते-पड़ते तय की है। अब दिल्ली की बात तो दूर हेमंत जी निकट भविष्य में झारखंड के बार्डर पार सड़क तो सड़क हवाई मार्ग से भी कहीं जाने की गलती सपने में भी नहीं करेंगे।

    सीएम सोरेन की गुमशुदगी का इश्‍तेहार

    इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की गुमशुदगी पर एक इश्‍तेहार भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। और साथ ही उन्‍हें ढूंढ़ने वाले व्‍यक्ति को 11 हजार नकद इनाम देने का भी एलान किया था। उन्‍होंने कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते 2 दिनों से लापता हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक और इंटेलिजंस विभाग को उनके लोकेशन की जानकारी नहीं है। यह एक गंभीर मसला है।

    यह भी पढ़ें: 'लापता हेमंत सोरेन को ढूंढ लाओ; 11 हजार रुपये दूंगा...', BJP नेता का एलान; जगह-जगह चिपकाए पोस्टर 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में हेमंत सोरेन की कार से 35 लाख कैश बरामद, सीएम के ठिकाने पर ED की छापामारी जारी; अहम दस्‍तावेज भी जब्‍त

    यह भी पढ़ें: सियासी अटकलों के बीच रांची पहुंचे हेमंत सोरेन, विधायकों संग कुछ देर में करेंगे बैठक