विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dumka News: जिउतिया पर्व के बीच दर्दनाक हादसा, 13 साल की बच्ची की तालाब डूबने से मौत

Published: Mon, 15 Sep 2025 07:29 AM (IST)

रामगढ़ में रविवार शाम सारमी गांव के तालाब में डूबने से विष्णु मेहतर की 13 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी की ...और पढ़ें

13 साल की बच्ची की तालाब डूबने से मौत। फाइल फोटो
13 साल की बच्ची की तालाब डूबने से मौत। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सारमी गांव स्थित तालाब में रविवार की शाम चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में कार्यरत विष्णु मेहतर की 13 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को महिलाओं का जिउतिया पर्व था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत विष्णु मेहतर की पत्नी अपनी बेटी लक्ष्मी के साथ सारमी स्थित तालाब में स्नान करने गई थी।

स्नान करने के दौरान लक्ष्मी का पैर फिसल गया जिसके कारण वह तालाब के गहराई में पहुंच गई और डूबने लगी। लक्ष्मी की मां एवं अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे एवं लक्ष्मी को तालाब से निकाल कर रामगढ़ के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी अभी तक रामगढ़ थाना पुलिस को नहीं दी गई है। बहरहाल इस घटना के बाद से मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें- सायरंग-आनंद विहार साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, साहिबगंज में लोगों ने किया स्वागत