विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: PM आवास योजना के काम में गति लाने के लिए हुई बैठक, BDO ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

By Edited By: Jagran News Network
Published: Sat, 16 Sep 2023 06:08 PM (IST)

लोहरदगा में BDO ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभियान चलाकर 15 दिनों में कार्य पूरा करने के लिए बैठक ...और पढ़ें

BDO अशोक कुमार चोपड़ा बैठक करते हुए की फोटो
BDO अशोक कुमार चोपड़ा बैठक करते हुए की फोटो

HighLights

  1. PM आवास योजना के काम में गति लाने के लिए ली गई बैठक
  2. 2900 आवास में से 325 आवास का काम अभी भी पूरा नहीं
  3. 15 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

 संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा)। सेन्हा प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण कराने के लिए बैठक हुई। जिसमें बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के 11 पंचायत में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य अभियान चलाकर 15 दिनों के भीतर पूरा करें।

2900 आवास में से 325 का काम पूरा नहीं 

प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य पूरा कराकर लाभार्थी का गृह प्रवेश कराएं। प्रखंड में 2900 आवास में 325 आवास का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। जिस लाभार्थी के आवास निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही। ऐसे में उनसे संपर्क कर अभियान चलाकर उसे पूरा कराएं।

यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas Controversy: शिक्षा मंत्री पर ये क्‍या बोल गए तेज प्रताप यादव? तेजस्‍वी भी दे चुके हैं चेतावनी

15 दिनों में निर्माण कार्य पूरा कराकर लाभार्थी को सौंपे

सभी पंचायत के जनसेवक अपने पंचायत में रहकर 15 दिनों के अंदर आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराकर लाभार्थी को दें। बालू, चिप्स संग्रह निर्माण स्थल पर है।

उसमें सोमवार से काम चालू कराएं। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या भगत, मुखिया शोभा देवी, अजय कुमार, रेखा कुमारी अंजू कुमारी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: लापरवाही पर पड़ी भारी! सरकारी स्कूलों से गायब शिक्षकों का कटा वेतन, दो दिन के भीतर मांगा गया स्पष्टीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।