विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramcharitmanas Controversy: शिक्षा मंत्री पर ये क्‍या बोल गए तेज प्रताप यादव? तेजस्‍वी भी दे चुके हैं चेतावनी

By AgencyEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 16 Sep 2023 05:09 PM (IST)

Tej Pratap Yadav On Ramcharitmanas Controversy बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्र शेखर ने एक बार फिर रामचरितमानस पर विवादित ...और पढ़ें

Ramcharitmanas Controversy: तेज प्रताप शिक्षा मंत्री को लेकर बोले- मैं उनके बयान को तूल नहीं देता
Ramcharitmanas Controversy: तेज प्रताप शिक्षा मंत्री को लेकर बोले- मैं उनके बयान को तूल नहीं देता

HighLights

  1. मुख्‍यमंत्री भी मंत्री को दे चुके हैं नसीहत
  2. राजद पार्टी के कोटे से ही बिहार सरकार में मंत्री हैं चंद्रशेखर

Ramcharitmanas Row: पटना, ANI। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्र शेखर ने एक बार फिर रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्‍होंने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। इस पर भाजपा समेत कई पार्टियों के नेता महागठबंधन सरकार पर हमलावर है।

वहीं, इस पर अब छोटे भाई तेजस्‍वी के बाद बिहार सरकार (Bihar Government) में मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी प्रतिक्र‍िया दी है। उन्‍होंने कहा,

मैं उनके बयान को तूल नहीं देना चाहता... और ना ही किसी और को भी देना चाहिए। किसी को भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। किसी को भी धर्म के मामले में ऐसे बयान देने का अध‍िकार नहीं है।

मालूम हो कि इसके पहले तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टा‍लिन (MK Stalin)  के बेटे उदयनिध‍ि स्‍टालिन (Udhayanidhi Stalin) और वहां के एक अन्‍य नेता ए राजा (A Raja) भी सनातन धर्म (Sanatan Controversy) को लेकर विवादि‍त बयान दे चुके हैं, जि‍सपर I.N.D.I.A. गठबंधन की खूब आलोचना हो रही है।

तेजस्‍वी को क्‍याें देनी पड़ी चेतावनी?

यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब श‍िक्षा मंत्री ने ऐसा बयान दिया है। इसके पहले भी जब उन्‍होंने बयान रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर टिप्‍पणी की थी, तब भी महागठबंधन सरकार (Grand Alliance)  घिरी नजर आई थी, उस समय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बाद में विवाद बढ़ता देख शिक्षा मंत्री समेत अन्‍य नेताओं को किसी भी धर्म के बारे में अनर्गल टिप्‍पणी न करने की नसीहत दी थी। बावजूद इसके शिक्षा मंत्री (Education Minister) ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया।

 इस बार बिहार (Bihar) के उप मुख्‍यमंत्री को अपनी ही पार्टी के कोटे से मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर (Professor Chandrashekhar) को स्‍पष्‍ट शब्दों में चेतावनी देनी पड़ी।

उन्‍होंने शुक्रवार को कहा कि मंत्रीजी को विभाग पर ध्‍यान देना चाहिए। वहीं, तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान को मानती है और संविधान में सभी धर्मों का सम्‍मान होता है।

यह भी पढ़ें- Live Amit Shah In Bihar Update : अररिया में अमित शाह, बोले- बिहार में जल्द ही होने जा रहे चुनाव

यह भी पढ़ें- Ramcharitmanas Controversy: तेजस्‍वी की चेतावनी के बाद बदले शिक्षा मंत्री के सुर? बोले- आज पॉलिटिकल मूड में ..

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।