Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Live Amit Shah In Bihar Update : अमित शाह बोले- बिहार में जल्द होंगे चुनाव, BJP की सरकार बनते ही सीमांत क्षेत्र की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी

Bihar Latest News Updates In Hindi Live : बिहार की पॉलिटिक्स, एजुकेशन, अपराध, वायरल वीडियो या फोटो और मौसम जैसी तमाम छोटी-बड़ी खबरों की सभी अपडेट www.jagran.com पर पढ़ें।

By Yogesh SahuSat, 16 Sep 2023 06:15 PM (IST)
News Article Hero Image

पटना, जागरण डिजिटल डेस्‍क : Latest Bihar Live News Updates in Hindi : बिहार पॉलिटिक्स, मेडिकल, क्राइम, एजुकेशन, बिजनेस, वायरल वीडियो, मनोरंजन, मौसम, खेती-किसानी, भोजपुरी सिनेमा और परिवहन व ट्रेन से जुड़ीं सभी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में...

16 Sept 20236:10:37 PM
समस्याओं का अंत होने वाला है : शाह

मैं आज ये दोनों संगठनों को बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आज से आपकी सुविधाओं में बहुत बड़ा इजाफा होने जा रहा है। यहां जो भाई-बहन उपस्थित हैं, उन सभी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीमांत क्षेत्र की सारी दिक्कतें अब अल्पजीवी हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही इनका समाधान और अंत होने वाला है।

16 Sept 20236:06:14 PM
10 लैंड कस्टम स्टेशन बिहार में बनेंगे : अमित शाह

एक ही जगह पर इन सारे उद्देश्यों की पूर्ति इस अथॉरिटी के माध्यम से हो रही है। अब तक 11 लैंड पोर्ट का विकास हो चुका है। कई सारे पाइप लाइन में हैं। भारत और नेपाल के बीच में तो 19 लैंड कस्टम स्टेशनों की भी पहचान कर ली गई है। मैं बिहार के वासियों को बताना चाहता हूं 19 में से 10 बिहार सीमा पर हैं। आपके व्यापार की बढ़ोत्तरी बड़ी मात्रा में होने वाली है। सीतामढ़ी में बैरगनिया, सुपौल में भीमनगर और पुनौली, मधुबनी में जयनगर, चंपारण में सिकटा और वाल्मिकीनगर, किशनगंज में गलगालिया, मधुबनी में लौकहा और विप्रोन, सहरसा में सोनाबरसा। कुल मिलाकर 10 लैंड कस्टम स्टेशन बिहार में बनने वाले हैं।

16 Sept 20235:54:44 PM
लैंड पोर्ट अथॉरिटी एक वन स्टॉप सॉल्यूशन

इसके साथ-साथ पीपुल टू पीपुल कनेक्ट भी मजबूत हुआ है। ये बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे पड़ोसी देशों के साथ हमारा पीपुल टू पीपुल कनेक्ट बढ़े यह बहुत जरूरी है। इस सब कामों के लिए लैंड पोर्ट अथॉरिटी एक वन स्टॉप सॉल्यूशन है।

16 Sept 20235:51:04 PM
कनेक्टिविटी की सारी दिक्कतें दूर

कनेक्टिविटी की सारी दिक्कतों को दूर करके सारी कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाने का काम किया है। भू-सीमा से पहले ट्रेड असंभव सा था। ज्यादातर ट्रेड अवैध रूप से चलता था। आज वैधानिक रूप से ट्रेड को बढ़ावा मिला है। अवैध ट्रेड का प्रतिशत बहुत नीचे गया है।

16 Sept 20235:48:59 PM
अंतिम गांव तक विकास

पहले एक जमाना था। बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर कोई चिंता नहीं की जाती थी। मोदी जी के आने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ढंग से चिंता करके आज भारत के अंतिम गांव को देश का प्रथम गांव बनाने का काम किया गया है।

16 Sept 20235:46:28 PM
नेपाल के साथ बढ़ेगा व्यापार

इससे दोनों देशों में व्यापार बढ़ेगा। तीन से छह चौकियां बनने के बाद भी व्यापार का आंकड़ा निश्चित रूप से बढ़ने वाला है। लैंड पोर्ट के माध्यम से नेपाल के साथ कोऑर्डिनेशन, कॉलेबरेशन और कॉपरेशन तीनों क्षेत्रों के अंदर बहुत अच्छे तरीके से वृद्धि हुई है। रोज की सात हजार ट्रकों की आवाजाही यहीं से होती है। भारत-नेपाल के कुल व्यापार का 14 प्रतिशत यहीं लैंड पोर्ट अथॉरिटी की चेक पोस्ट से होता है।

16 Sept 20235:42:23 PM
आंकड़ा और बढ़ेगा : शाह

भाइयों-बहनों लगभग यहां पर जो 7485 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लैंड पोर्ट अथॉरिटी यहां बनी है। उसका औसत व्यापारिक आंकड़ा 10 हजार 500 करोड़ रुपये है। आने वाले दिनों में नेपाल के साथ जुड़ी बाकी की तीन लैंड पोर्ट बनने के साथ ही ये आंकड़ा और बढ़ेगा। कई बार लोग सोचते हैं कि और तीन बनेगी तो औसत कम आएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

16 Sept 20235:39:00 PM
एसएसबी के पदाधिकारियों का अभिनंदन

चाहे कोरोना की आपदा हो। चाहे बाढ़ आई हो। हर जगह पर सीमा सुरक्षा बल के हमारे जवान भाई-बहनों ने मानवता का एक उत्कृष्ठ संदेश सीमांत क्षेत्र में पहुंचाया है। मैं आज इस मौके पर एसएसबी के सभी पदाधिकारियों का बहुत हृदय से साधुवाद-अभिनंदन करना चाहता हूं।

16 Sept 20235:21:39 PM
भारत-चीन युद्ध के बाद सीमा सुरक्षा बलों ने सीमा की सुरक्षा की

62 के भारत-चीन युद्ध के बाद से लेकर आज तक सीमा सुरक्षा बलों ने उसके समर्पित जवानों ने ना केवल सीमा की सुरक्षा की है, सीमांत क्षेत्र में जो गांव हैं उनकी सांस्कृतिक पहचान और भारत के साथ जुड़ाव को और सुदृढ़ करने का काम किया है। आज मैं बताना चाहता हूं कि सीमा सुरक्षा बल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गांव के गरीबों के लिए जितनी भी योजनाएं हैं उनके क्रियान्वयन में भी जिला समाहर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

16 Sept 20235:21:08 PM
मित्र देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान

आज अथॉरिटी द्वारा 27 करोड़ की लागत से बने आवासों का लोकर्पण हुआ है। एसएसबी के 35 करोड़ की लागत से कार्यालयी भवनों का लोकार्पण हुआ है। सीमा सुरक्षा बल हमारे दो मित्र देश नेपाल और भूटान की सीमा पर सुरक्षा से ज्यादा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का काम भी करता है।

16 Sept 20235:08:23 PM
व्यवस्था बनाना ही लैंड पोर्ट अथॉरिटी का उद्देश्य

हमारे पड़ोसियों के लिए भारत का पहला संवाद केंद्र यहां की सुविधाओं को आधुनिक करना और आवागमन व व्यापार सुचारू रूप से चल पाएं, इस प्रकार की व्यवस्था खड़ी करना यही लैंड पोर्ट अथॉरिटी का उद्देश्य है।

16 Sept 20235:04:39 PM
लैंड पोर्ट अथॉरिटी भारत के सांस्कृतिक और वाणिज्यिक राजदूत का भी काम करेगी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी को दृष्टिगत रखते हुए लैंड पोर्ट अथॉरिटी को और ज्यादा सक्षम करने का बीड़ा उठाया है। मुझे भरोसा है कि आने वाले 5-6 साल के अंदर ये लैंड पोर्ट अथॉरिटी सिर्फ व्यापार का या आवागमन का केंद्र नहीं बनेगी। अथॉरिटी के सारे संस्थान जहां-जहां भी स्थापित हैं, वो हमारे पड़ोसी देशों की सीमा पर भारत के सांस्कृतिक और वाणिज्यिक राजदूत का भी काम करेंगे।

16 Sept 20234:56:32 PM
पड़ोसी देशों से संबंध सुधार सकते हैं : शाह

लैंड पोर्ट अथॉरिटी की सुविधाओं में एक नया बिंदु जोड़ा जा रहा है। भारत एक ऐसा देश है जिसकी 15 हजार किमी. की सीमाएं पड़ोसी देश के साथ लगी हुई है। ये भूमि सीमा ना केवल व्यापार के लिए उपयोगी है। हमारे पड़ोसी देशों के साथ सांस्कृति, सामाजिक और व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए भी इस सीमा का उपयोग किया जा सकता है।

16 Sept 20234:52:01 PM
बिहार की समस्याएं जल्द हल होंगी

बिहार की सीमांत क्षेत्र की जितनी भी समस्याएं हैं उनका हल केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर तुष्टिकरण की नीति के बगैर कठोर दृष्टि और कठोर भाव से कदम उठाए हैं।

16 Sept 20234:34:43 PM
मैं बिहार की समस्याएं जानता हूं : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया में कहा कि मैं बिहार की सीमा की सारी दिक्कतों (घुसपैठ, भूमि कब्जाने, अवैध व्यापार) से परिचित हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि बिहार के अंदर जल्द ही चुनाव होने जा रहा है और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार यहां बनेगी।

16 Sept 20234:20:05 PM
अमित शाह ने बीजीएफ क्वार्टर का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया के जोगबनी स्थित आईसीपी में नवनर्मित बीजीएफ क्वार्टर का किया उद्घाटन। अमित शाह हेलीकॉप्टर से 3.35 बजे आईपीसी स्थित हेलीपैड पर उतरे। गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गृह मंत्री के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद हैं। इस दौरान भरत नाट्यम और कजरी की प्रस्तुति दिल्ली से आई कत्थक धरोहर ने दी।

16 Sept 20232:35:04 PM
अमित शाह ने पूछा- सबको कोरोना का टीका लगा है या नहीं

इतनी बड़ी भीड़ है। सबको कोरोना का टीका लगा है या नहीं। किसी को 10 पैसा देना पड़ा क्या। मोदी जी ने सभी को सुरक्षित किया। यह स्वार्थ का गठबंधन है। लालू अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। नीतीश जी हर बार की तरह पीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन वहां सीट खाली नहीं है। मोदी जी वहां फिर बैठने वाले हैं। सीता मैया की जय, भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ उनका भाषण समाप्त हुआ। अमित शाह ने करीब 29 मिनट तक भाषण दिया।

16 Sept 20232:33:43 PM
अमित शाह ने पूछा लालू ने किसानों को क्या दिया?

लालू जी गरीब की बात करते हैं। उन्होंने किसानों को क्या दिया। मोदी जी ने 86 लाख किसानेां को हर साल 6000 रुपये दे रहे हैं। 80 हजार से अधिक को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिल रहा। माताओं के घर में शौचालय बनवाया गया। बिहार के एक करोड़ परिवार के लोगों को अनाज मिल रहा। 23 लाख माताओं को उज्ज्वला का लाभ मिला।

16 Sept 20232:32:34 PM
मिथिला को मखाने का जीआइ टैग मोदी ने दिया : शाह

मिथिला के मखाने को जीआइ टैग देने का काम मोदीजी ने किया। किसानों को इससे फायदा होगा। सवा चार सौ करोड़ की लागत से कई स्टेशनों का पुन: विकास करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मैं लालू जी से पूछ रहा हूं। 10 साल आप केंद्र में मंत्री थे। बिहार को क्या दिया। सिर्फ दो लाख करोड़ दिया था। यूपीए सरकार ने बिहार से अन्याय क्यों किया। हमारी सरकार ने राजमार्गों के लिए 72 हजार करोड़ दिया। 12 हजार 400 करोड़ की लागत से पुल की डीपीआर बनी है। कोसी नदी पर चार लेन पुल का निर्माण 1500 करोड़ की लागत से हो रहा। चार वंदे भारत ट्रेन दी। तीन वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन की भी सुविधा मिलने वाली है। अमृत योजना के तहत 49 स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा। 12 करोड़ से पटना एयरपोर्ट का उन्नयनीकरण हो रहा।

16 Sept 20232:29:23 PM
दरभंगा एयरपोर्ट मोदी जी ने बनवाया : अमित शाह

हमारी सरकार में दरभंगा एयरपोर्ट मोदी जी ने बनवाया। तीन साल में 16 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। 40 करोड़ की लागत से टर्मिनल का काम चल रहा है। एम्स पर हमेशा नीतीश बाबू बोलते रहते हैं। बहुत कम प्रदेश हैं, जहां दो एम्स हैं। बिहार में दो एम्स हैं। एक पटना में कार्यरत है और दूसरा दरभंगा में प्रस्तावित है। यहां 81 एकड़ जमीन नीतीश बाबू नहीं लिए होते तो एम्स बन गया होता। इनके कारण साढ़े 1200 करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स रुक गया। इनसे सवाल पूछिए।

16 Sept 20232:27:02 PM
कांग्रेस-लालू ने राममंदिर का मुद्दा लटकाए रखा : अमित शाह

शाह ने पूछा कि अयोध्या में राममंदिर बनना चाहिए था कि नहीं? सालों तक इस गठबंधन ने इसे रोककर रखा। कांग्रेस, लालू ने रोककर रखा। आपने मोदी जी को पीएम बनाया, जनवरी में रामलला विराजमान होंगे। इसलिए इनके पेट में दर्द है और सिर पीट रहे हैं। जनता से पूछा, कश्मीर हमारा है या नहीं, 370 जाना चाहिए कि नहीं। नीतीश, लालू और कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए इसे बचाकर रखा। मोदीजी ने इसे समाप्त कर दिया।

16 Sept 20232:25:15 PM
बिहार में बालू माफिया सक्रिय : शाह

 बालू माफिया सक्रिय हैं। टाइम बम बरामद हो रहे हैं। उफान भरती बागमती सबको डरा रही है। इसका एकमात्र विकल्प है, केंद्र में मोदी की सरकार बनाई जाए। जेडीयू व जदयू का संबंध तेल व पानी जैसा संबंध है। तेल व पानी एक नहीं हो सकते। तेल पानी को मैला कर देता है। नीतीश बाबू आपने पीएम बनने के लिए गठबंधन किया है, यह आपको भी डुबा देगा।

16 Sept 20232:21:56 PM
नीतीश नहीं देख रहे लालू का भ्रष्टाचार : शाह

नीतीश-लालू के भ्रष्टाचार को नहीं देख रहे। वे यूपीए में भ्रष्टाचार किए, इसलिए वे इस नाम से मैदान में नहीं आ सकते तो नाम बदल लिया। लेकिन लालू वही हैं, इसे याद रखिएगा। रामचरित मानस का अपमान, जन्माष्टमी व रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द क्या इससे आप सहमत हैं। लोग सनातन को कई रोगों के नाम से जोड़ देते हैं। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो पूरा सीमांत क्षेत्र घुसपैठ से भर जाएगा। यह वोट बैंक की राजनीति करने के लिए लालू कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

16 Sept 20232:17:41 PM
झंझारपुर वालों क्या जंगलराज फिर चाहिए?

जी-20 के माध्यम से मधुबनी पेंटिंग व नालंदा विश्वविद्यालय विश्व में छाया है। यहां नीतीश-लालू की सरकार चल रही है। मैं बिहार के अखबार बारीकी से पढ़ रहा हूं। लूट, हत्या, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या हो रही है। यह स्वार्थी गठबंधन है। झंझारपुर वालों क्या जंगलराज फिर चाहिए? लालू एक्टिव हो गए हैं व नीतीश इनएक्टिव। गठबंधन का नाम बदल गया है। Amit Shah in Jhanjharpur

16 Sept 20232:13:02 PM
चंद्रयान लैंड किया तो मन आनंद से भर गया : शाह

शाह ने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसे बताना संभव नहीं। समय कम पड़ जाएगा। चंद्रयान जब लैंड किया तो मन आनंद से भर गया। जी-20 में हमारे प्रधानमंत्री ने हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल किया तो सीना गर्व से चौड़ा हो गया। यह भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। कई देश भारत के साथ व्यापार करने को लालायित हैं। उन्हें भारत पर विश्वास है। मैं कई राज्यों में गया। वहां युवाओं ने इसके लिए आनंद व्यक्त किया। मोदी जी ने इसके माध्यम से भारत को विश्व में स्थापित किया है।

16 Sept 20232:10:28 PM
हेलीकाप्टर से देख रहा था, हर ओर भीड़ : शाह

शाह ने कहा कि जल्दी ही चुनाव आने वाला है। 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। 2019 में भी भरपूर प्यार मिला और पीएम बनाया। मैं हेलीकाप्टर से देख रहा था, हर ओर भीड़ है। स्टेडियम में जगह नहीं है। आज उत्साह है। मोदी जी के समर्थन में 39 सीट का रिकार्ड टूटेगा। सभी 40 सीटें भाजपा जीतेगी।

16 Sept 20232:06:27 PM
लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया : शाह

लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनकी औकात ठिकाने लगा दी।

16 Sept 20232:06:10 PM
झंझारपुर की धरती को प्रणाम : शाह

झंझारपुर स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि माता जानकी की धरती पर आए सभी लोग और जिगर के टुकड़े युवाओं को प्रणाम। यह भूमि विद्यापति, कर्पूरी ठाकुर के अलावा पूरनमंडल जैसे वीरों की है। इसे प्रणाम है। इसी धरती ने मधुबनी पेंटिंग से ख्याति विदेश में फैलाई।

16 Sept 20231:58:55 PM
अमित शाह को भेंट की गई गदा, फूलमाला पहनाकर किया स्वागत

अमित शाह को गदा दिया गया। पाग, मिथिला पेटिंग, फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मेरी माटी मेरा देश के तहत दो स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लोगों को अमित शाह ने सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर और ललित मिश्रा को पुष्प अर्पित किया।

16 Sept 20231:57:15 PM
शाह 1.36 बजे पहुंचे

अमित शाह का हेलीकॉप्टर 1.36 बजे सभास्थल पर पहुंचा। सभास्थल कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के बैठने व्यवस्था की गई है।

16 Sept 20231:51:22 PM
अमित शाह का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर पहुंचा
blog images

अमित शाह का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर पहुंच गया है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने जय श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने सनातन धर्म को बचाने की शपथ भी दिलाई।

16 Sept 20231:51:07 PM
मोदी जी के हाथ मजबूत करें : राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि राज्य में 3447 हत्या हो चुकी हैं। सभी तरह के अपराध बढ़े हैं। सनातन धर्म को खत्म करके की सोचने वाले की छाती पर मूंग डालेगी जनता।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के हाथ को मजबूत करें। दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कोसी और मिथिलांचल में विकास मोदी की की देन है। उनके हाथ को मजबूत करें।

16 Sept 20231:44:19 PM
सुनक ने भी कहा जय श्रीराम : चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने कहा कि कर्पूरी और ललित मिश्रा की धरती है मिथिलांचल। इन लोगों की धरती को घमंडिया गठबंधन लूट नहीं सकते हैं। ये ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे हैं। नीतीश कुमार मुंबई गए थे, सपने लेकर लेकिन फूफा की तरह मुंह फुलाकर आ गए। ये लूटने वाले हैं। वहीं, सनातन को खत्म करने वाले के आगे नरेंद्र मोदी है। जिसकी ताकत जी-20 में दिखी। ऋषि सुनक जैसे नेता ने भी जयश्रीराम कहा।

16 Sept 20231:42:19 PM
जंगलराज में शिक्षा चौपट : विजय सिन्हा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि ये सीता की धरती है यहां से सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम होगा। जंगलराज वाले लोग 30 साल में समाज में घृणा फैला रहे हैं। शिक्षा को चौपट कर दिया है।

16 Sept 20231:40:23 PM
बिहार सरकार के कारण दरभंगा एम्स का काम रुका : पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा बिहार सरकार के रवैये के कारण दरभंगा में एम्स (Darbhanga AIIMS) का काम रुक गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भारतीय जन संघ से भाजपा तक सिद्धांत पर चली। अमित शाह ने धारा 370 (Article 370) खत्म किया। इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में परिवारवाद है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री मंगल पांडे भी पहुंचे।

16 Sept 20231:38:37 PM
रेणु देवी ने साधा निशाना

पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि 62 पार्टी मिलकर घमंडिया गठबंधन बना है, वे मोदी जैसे शेर का सामना नहीं कर सकते। वे कहते हैं कि अतिपिछड़ा मेरा वोट है, लेकिन उपमुख्यमंत्री मंत्री बेटे या बेटी को बनाएंगे। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है।

16 Sept 20231:36:41 PM
आरसीपी सिंह भी विपक्ष पर बरसे

आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने कहा कि जो लोग रामराज्य और सुशासन की बात करते हैं और राम को ही खत्म करने की सोच रखते हैं। नीतिश कुमार (CM Nitish Kumar) पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं 73 साल के हो गए और आने वाले 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी (PM Mdi) हजारों वर्ष तक भारत के भविष्य की बात करते हैं।

16 Sept 20231:34:28 PM
मुगल काल में सनातन खत्म नहीं हुआ : अशोक यादव

मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने मंच से कहा कि मुगल काल में सनातन खत्म नहीं हुआ तो अब क्या होगा। ऐसा सोचने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे। पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा कि विपक्ष गठबंधन वाले राम और सनातन को समाप्त करना चाहता है।

16 Sept 20231:32:23 PM
पलटूराम की सरकार को उखाड़ फेंकें : सहरसा विधायक

पूर्व मंत्री सहरसा विधायक नीरज बब्लू ने कहा कि मोदी ने कोरोना में लोगों को जीवनदान दिया, वैक्सीन दिया, खाना दिया, मिथिलांचल और सीमांचल को जोड़ा। पलटूराम की सरकार को उखाड़ फेंकें। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 20231:28:29 PM
सावन में मटन खाते हैं लालू : रामकृपाल यादव

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि परिवारवाद वालों के घमंडिया गठबंधन ने केवल सनातन धर्म को गालियां देने का काम किया है। सनातन को बदनाम करने का काम किया है। लेकिन 2024 में मोदी की लहर में ये खत्म हो जाएंगे। लालू पर निशाना साधते हुए कि वे सावन में मटन खाते हैं। वहीं, इनके नेता रामचरितमानस को साइनाइड कहकर सनातन को बदनाम कर रहे हैं।

16 Sept 20231:00:13 PM
रामचरितमानस के मुद्दे पर मंच से बोले भाजपा नेता

राज्यसभा संसाद शम्भू शरण और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) को कलंकित करने वाले लोगों को उखड़ फेंकना है। सबसे योग्य बिहार के लिए विकास नहीं हो रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे भी सभा में पहुंच गए हैं।

16 Sept 202312:54:43 PM
झंझारपुर के छह विधानसभा क्षेत्र

झंझारपुर में छह विधानसभा क्षेत्र खजौली, बाबूबरही, राजनगर, झंझारपुर, फूलपरास, लौकहा हैं। मिथिला की राजनीति का यह प्रमुख केंद्र रहा है। बेरोजगारी, पलायन और पिछड़ापन आज भी झंझारपुर का पर्याय हैं।

16 Sept 202312:53:35 PM
झंझारपुर को जिला बनाने की उठती रही है मांग

कोसी-कमला की गोद में अपेक्षा-उपेक्षा के बीच झूलते झंझारपुर की किस्मत वहीं की वहीं है। अहम यह है कि क्षेत्र की जनता ने एक मौका भाजपा को देकर भी देख लिया, लेकिन छह विधानसभा वाले संसदीय क्षेत्र की सूरत नहीं बदली है। यहां के लोग इसे जिला बनाने की मांग उठाते रहे हैं।

16 Sept 202312:43:23 PM
दो और भाजपा नेता पहुंचे, जीवेश मिश्रा ने दिया भाषण

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भी सभा में शामिल होने पहुंचे हैं। जाले विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद विधायक मुरारी मोहन झा और पूर्व मंत्री जनक ने भी भाषण दिया है।

16 Sept 202312:39:20 PM
भाजपा के ये नेता पहुंचे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नन्द किशोर यादव, आरसीपी सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई नेता पहुंच चुके हैं। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202312:35:01 PM
मधुबनी : जुटने लगे भाजपा के बड़े नेता
blog images

मधुबनी के झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए भाजपा के बड़े नेता जुटने लगे हैं। उनका भाषण भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा कर रहे हैं। संचालन राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान कर रहे हैं। सभा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंची हुई है। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202312:21:50 PM
बिहार दौरे से पहले अमित शाह ने बोला हमला

अमित शाह ने अपने बिहार दौरे से पहले प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर कहा कि ज्ञान और परिश्रम की भूमि बिहार में आज हर जगह सिर्फ जंगलराज है। प्रदेश में बेहतर विकास और सुरक्षा केवल भाजपा सरकार से ही संभव है। कल बिहार के प्रवास पर मिथिलांचल के झंझारपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करूंगा। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202311:47:55 AM
झंझारपुर में डेढ़ बजे होगी अमित शाह की जनसभा

झंझारपुर में गृह मंत्री अमित शाह 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। वे 3.30 बजे जोगबनी पहुंचेंगे। यहां भी लगभग घंटेभर का कार्यक्रम है। इसके बाद वह वहां से हेलिकॉप्टर से दरभंगा एयरपोर्ट आएंगे। शाम पांच बजे के आसपास दरभंगा से वापसी का कार्यक्रम है। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202311:41:53 AM
चार घंटे तक बिहार में रहेंगे गृह मंत्री

अमित शाह शनिवार को विशेष विमान से 11.30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। झंझारपुर के ललित-कर्पूरी मैदान में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जोगबनी में नवनिर्मित केंद्रीय सरकारी भवनों का उद्घाटन करने जाएंगे। बथनाहा एसएसबी के भवनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। शाह लगभग चार घंटे बिहार में रहेंगे। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202311:36:53 AM
औरंगाबाद : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

मदनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोड़ के पास जीटी रोड शनिवार को बाइक की चपेट में आकर 70 वर्षीय महिला लकेशरी देवी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। महिला मंझौलिया गांव के शालिग्राम यादव की पत्नी बताई जाती है। सड़क जाम से जीटी रोड के दोनों लेन पर वाहनों की कतार लगी है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:13:53 AM
बेगूसराय : संदिग्ध हालत में मिला नव विवाहिता का शव

एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता का शव उसके ससुराल से संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। महिला की पहचान बीहट सुदी स्थान मोहल्ला निवासी सुजीत कुमार की पत्नी रूमा कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के पति प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:12:50 AM
बेगूसराय : ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत

बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर बछवाड़ा स्टेशन के समीप शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार, वह पूर्णिया जिले के निपनिया गांव स्थित नया बगवा टोला निवासी गुलचंद उरांव का पुत्र बीरबल कुमार था। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:11:54 AM
बक्सर : युवक की हत्या

शुक्रवार रात स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के महरौरा गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। देर शाम को युवक घर से खाना खाकर पोखरा के समीप सोने के लिए गया था। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि युवक की हत्या कैसे और क्यों हुई? पुलिस तफ्तीश कर रही है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:02:55 AM
नवादा : नदी किनारे झाड़ी में मिला नवजात

नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव के नदी किनारे झाड़ी में एक नवजात मिलने की सूचना है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे झाड़ी से बाहर निकाला। नवजात फिलहाल ठीक है। ग्रामीण बच्चे की अपने स्तर से देख भाल कर रहे हैं। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:01:45 AM
जहानाबाद : छह युवकों को बंधक बनाने के मामले में 8 गिरफ्तार

जहानाबाद से तमिलनाडु कमाने गए छह युवकों को बंधक बनाने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो बिहार के हैं। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:58:51 AM
सासाराम : टैंपो से 45 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

डेहरी आन सोन दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी नासरीगंज पथ से एक टैंपो से 45 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:57:45 AM
बेगूसराय : सड़क हादसे में महिला की मौत

बखरी थाना क्षेत्र के बखरी मंझौल पथ के गंगरहो चौक पर सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। महिला गंगरहो निवासी कपिल महतो की पत्नी 52 वर्षीय सावित्री देवी बताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात की है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:45:22 AM
सासाराम : प्रधानाध्यापक की बाइक चोरी

डेहरी आन सोन नगर थाना क्षेत्र के पाली श्मशान घाट के पास से अज्ञात अपराधियों ने एक प्रधानाध्यापक की शुक्रवार देर शाम बाइक चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार, शिवगंज स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार अपनी बाइक श्मशान घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा कर स्वजन के अंतिम संस्कार में गए थे। जब लौटे तो बाइक गायब थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:29:09 AM
सिवान : घरवाले सोते रहे चोर हाथ साफ कर गए

सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने स्थानीय गांव निवासी गौरीशंकर साह के बंद घर में गहने, 5 हजार रुपये नगद और अन्य सामान चुरा लिए। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। वारदात की जानकारी शनिवार सुबह स्वजन के नींद से जागने पर मिली। इसके बाद सिसवन थाने की पुलिस को सूचना दी गई। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:25:30 AM
नवादा : गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

नवादा जिले में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से गुस्साए पकरीबरावां प्रखंड धमौल बाजार के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे आढ़ा-शेखपुरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:12:25 AM
नवादा : ननौरा पंचायत के गांव में मिला नवविवाहिता का शव

नारदीगंज थाना क्षेत्र के ननौरा पंचायत की गोत्ररायन गांव में एक नवविवाहित महिला का शव की सूचना मिली है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शनिवार सुबह में मिली। सूचना पर मृतका के घर पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। इस घटना को लेकर हत्या और आत्महत्या की चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

16 Sept 202310:00:52 AM
अमित शाह आज झंझारपुर में करेंगे रैली

पटना चंदेल राजपूत सरदार जूझार सिंह के नाम पर बसे झंझारपुर से शनिवार को भाजपा के चाणक्य व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत मिथिलांचल में मिशन 2024 का आगाज करेंगे। वह यहां रैली को संबोधित करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us