विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापरवाही पर पड़ी भारी! सरकारी स्कूलों से गायब शिक्षकों का कटा वेतन, दो दिन के भीतर मांगा गया स्पष्टीकरण

By Mukul KumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Sat, 16 Sep 2023 03:49 PM (IST)

बिहार में शिक्षकों को लापरवाही भारी पड़ गई है। बिना सूचना दिए स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों का एक ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश
  2. डीईओ ने कार्य के प्रति लापरवाही करने का लगाया आरोप

बेतिया, संवाद सहयोगी: बिना सूचना दिए स्कूलों से गायब रहने वाले 34 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की गई है। यह निरीक्षण बीते 4 सितंबर को किया गया था।

मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने 34 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित करने की बात कही है।

शिक्षकों के बीच मचा हड़कंप

डीईओ ने कहा है कि अनधिकृत रूप से शिक्षकों के द्वारा अनुपस्थित पाया जाना अपने कर्तव्यों का अनुपालन निष्ठा पूर्वक नहीं करना, स्वेच्छाचारिता बरतना , कार्य के प्रति लापरवाही, वरीय अधिकारी के आदेश का उल्लंघन व सरकारी आदेश का पालन नहीं करने से संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगी गई है।

वहीं इस कार्यवाही से जिले के शिक्षकों में हड़कंप है। ज्ञात हो कि जिले में एक जुलाई से स्कूलों का लगातार निरीक्षण के दौरान बिना सूचना स्कूल से गायब शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है।

इनका वेतन काटा गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति के साथ ही शौचालय, पेयजल और मिड डे मील की जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों की सूची

बीते 4 सितंबर को किये गए निरीक्षण में बैरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय भारहुआ फतुछापर की खुशबू कुमारी, मझौलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवा के अमित कुमार राम, भितहां स्थित प्राथमिक विद्यालय बलुआ के अंकित कुमार और बगहा दो स्थित मध्य विद्यालय बाल्मीकि नगर की शिखा कुमारी अनुपस्थित रहें।  

इसके अलावा, चनपटिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवाचाप के संजीव कुमार मिश्रा, रामनगर स्थित प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय कोट बंजरिया की मेनका कुमारी, बगहा दो स्थित प्राथमिक विद्यालय बारीडोरी डीह की रश्मि चौरसिया और रामनगर स्थित महारानी जानकी कुंवर उच्च विद्यालय चामुंआ के नेसार अहमद भी हैं। 

श्रीकृष्ण कुमार, अमरनाथ प्रसाद कर्मवीर मौर्य, रामनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरकटिया दो के चंदन कुमार, रामनगर स्थित प्रारंभिक विद्यालय बड़ागांव के मेनका कुमारी, बगहा दो स्थित प्रारंभिक विद्यालय गुरवलिया के युधिष्ठिर कुमार और बगहा दो स्थित प्राथमिक विद्यालय हरहवा टोला एक के मनीष चंद्र मिश्रा का नाम भी है। 

गौनाहा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तुरकौलिया के विजय प्रसाद यादव, नरकटियागंज स्थित मदरसा रजतुल बनात के साजिया समी, नरकटियागंज स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनासती के संदीप कुमार कौशल, बगहा दो स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवा के विनोद पंडित का नाम शामिल है। 

नरकटियागंज स्थित मतिसरा कुंवर कन्या उच्च विद्यालय के अशोक कुमार पांडेय, साहिल कौसर अतिथि शिक्षक, सिकटा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनकुटवा के पुष्पा रानी, मझौलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानाचक के सतीश कुमार का भी नाम शामिल है। 

मझौलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जौकटिया कोइरी टोला के रिमझिम कुमारी, नरकटियागंज स्थित मदरसा रजतुल बनात के साजिया समी, नौतन स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय कठैया की प्रीति राय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कठैया के अमित कुमार यादव का भी वेतन काटने का आदेश दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- बीएड वाले नहीं बनेंगे प्राथमिक टीचर, इस दिन जारी होंगे 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के रिजल्ट, BPSC की बैठक में फैसला

इसके अलावा, उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंजलही नौतन की अदिति, कमल साह उच्च विद्यालय के सौरव कुमार सिंह, विपिन बिहारी, खुशबू कुमारी, रामनगर स्थित प्रारंभिक विद्यालय बड़ागांव के अभिलाष प्रियदर्शनी, एसएसआरएस उच्च विद्यालय गोबरहिया दोन के डॉक्टर शंभू राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर के रंजीत कुमार अनुपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।