Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: कोहरे और शीतलहर का सितम, फिर पलटी मारेगा मौसम; IMD ने वीकेंड के लिए जारी किया अलर्ट

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 08:00 AM (IST)

    झारखंड के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। 19 जनवरी से एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी। एक हफ्ते बाद लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

    Hero Image
    झारखंड में जारी है कोहरे का सितम

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। Jharkhand Weather Today: लोहरदगा जिले में हर एक दिन मौसम बदल रहा है। मौसम में बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। तापमान हर घट-बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह-सुबह कुहासा छाने और फिर सूर्य उगने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हुआ। मौसम के करवट लेने और बादलों के बीच सूर्य देव की लुका-छुपी दिनभर जारी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर बदलेगा मौसम

    कड़ाके की ठंड के बीच जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 19 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

    फसलों की चिंता

    मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। फसलों को पाला मारने का खतरा सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में मौसम में और भी ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा।

    लोगों को काफी ज्यादा ठंड का एहसास होगा। तापमान में गिरावट हो सकती है। जनवरी के महीने में पड़ने वाली ठंड को लेकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।

    बच्चों की सेहत पर असर

    ठंड का छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर हो रहा है। सर्दी-खांसी, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को प्रभावित कर रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में तो और भी कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है।

    किसी दिन तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है तो किसी दिन अचानक से तापमान काफी ज्यादा नीचे चला जाता है। सुबह और शाम के समय में भी ठंड से लोगों का बुरा हाल है। लोग बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

    चतरा : कोहरे व ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    प्रखंड क्षेत्र में कोहरे और ठंड के बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से रात से ही गलन व कोहरा छा जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

    वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। शाम-सुबह गलन अधिक होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। भास्कर देव के दर्शन भी नहीं हुए।

    ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग

    ठंड अधिक होने की वजह से जरूरतमंद लोग ही घर से बाहर निकले। इसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद ठंड कुछ कम हुई तो ऊनी कपड़े पहनने के बाद लोग घर से निकले।

    बाजार पर भी पड़ रहा असर

    ठंड व कोहरे के कारण बाजार में भी असर पड़ा है। अभी जहां सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है थी। वही दोपहर बाद लोग खरीदारी के लिए निकले। लोगों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: मौसम का बदलता मिजाज बना आफत! IMD ने फिर जारी किया अलर्ट

    Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में घने कोहरे से विजिविलिटी जीरो, बढ़ी ठिठुरन; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी