विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली संकट को लेकर सड़क पर उतरे लोग, बाजार बंद

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 12:26 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 21 Jun 2017 02:15 PM (GMT+05:30)

लातेहार के बरवाडीह में बिजली संकट के चलते लोगों ने जमकर हंगामा किया।

बिजली संकट को लेकर सड़क पर उतरे लोग, बाजार बंद
बिजली संकट को लेकर सड़क पर उतरे लोग, बाजार बंद

लातेहार, जेएनएन। बिजली संकट के चलते लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। बरवाडीह बिजली विभाग की लचर व्यस्था को लेकर पूरा बरवाडीह एकजुट हो गया है। आज सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए।

इस कारण मुख्य बाजार समेत, संपूर्ण बरवाडीह बाजार बंदरहा। दरअसल, बरवाडीह में पिछले एक सप्ताह से लोगों को बिजली के संकट से गुजरना पड़ रहा है।

इसके लिए कई बार विभाग को लोगों ने आवेदन भी दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बीते मंगलवार को भी राजद के पूर्व विधायक ने आम लोगों के साथ मिलकर बिजली विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया दिया था।कोई सुधार नहीं होने पर आज बरवाडीह प्रखंड के लोग उग्र होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया।

यह हाल बरवाडीह का ही नहीं बल्कि लातेहार के और भी और भी कई प्रखंडों का है। यहां जब बारिश और तूफान उठता है तो सबसे पहले बिजली काट दी जाती है।विभाग का एक जवाब आता है कि बारिश से तार में फॉल्ट आ गया है। इसके अलावा बिजली रहती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या है। 

यह भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास के साथ दस हजार लोगों ने किया योग

यह भी पढ़ेंः मामूली विवाद में भाई को भाई ने ही कुल्हाड़ी से काट डाला