विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मामूली विवाद में भाई ने ही भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 10:48 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 10:18 AM (IST)

झारखंड में एक व्यक्ति ने मामली विवाद में अपने ही भाई को काट डाला।

मामूली विवाद में भाई ने ही भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला
मामूली विवाद में भाई ने ही भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

संवाद सूत्र, सोनाहातू। थाना क्षेत्र के चोगा गांव में सगे भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार सुबह छह बजे की है।

जानकारी के अनुसार, जलेश्वर मछुवा का अपने भाई लखाई मछुवा से मामूली बात पर कहासूनी हो गई। इसी बात को लेकर लखाई ने जलेश्वर को कुल्हाड़ी से काट डाला। ग्रामीण घायल जलेश्वर को इलाज के लिए रिम्स लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इधर, गांव में भाई की हत्या करने के बाद लखाई पागलों जैसा हरकत करने लगा। पुलिस ने गांव के बाहर ग्रामीणों की मदद से आरोपी लखाई को दौड़ा कर पकड़ा। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों से लखाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास के साथ दस हजार लोगों ने किया योग

यह भी पढ़ेंः पहली बार नन बनी झारखंड इंटर आ‌र्ट्स की टॉपर