Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election: 'एक रहिए और नेक रहिए, देश का इतिहास गवाह है...'; CM योगी ने झारखंड के लोगों को क्या दिया संदेश?

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के कोडरमा में एक चुनावी सभा में कहा कि झारखंड में भी हरियाणा की तरह प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो कांग्रेस और राजद ने झारखंड को लूट का प्रदेश बना दिया है। सीएम योगी ने देश की सुरक्षा युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सम्मान के लिए बीजेपी की सरकार बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    By Anup Kumar Sinha Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 05 Nov 2024 02:54 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ

    जागरण संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा के डोमचांच स्थित सीएम हाई स्कूल के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा विधानसभा की तरह झारखंड में भी प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। झारखंड खनिज सम्पदाओं से परिपूर्ण प्रदेश है, लेकिन आज इसे झामुमो, कांग्रेस और राजद ने लूट का प्रदेश बना दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी ने कहा कि औरंगजेब ने जिस तरह देश लूटा था, उसी तरह यहां के मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूट कर रखा था। जहां भी बीजेपी की सरकार है, वह प्रदेश संसाधनों से परिपूर्ण हैं। वहां का सर्वांगीण विकास हो रहा है। झारखंड को भी खुशहाल बनाने के लिए बीजेपी की सरकार बनानी चाहिए।

    बांटने वाले दलों का हिस्सा ना बनें

    सीएम योगी ने कहा कि एक रहिए और नेक रहिए। मैं तो बार-बार कहता हूं देश का इतिहास गवाह है जब भी हम जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बंटे हैं, तब हम बेरहमी से कटे हैं। हम बार बार कहते हैं, जाति के नाम पर मत बंटे। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ धोखा कर रहे हैं।

    सीएम योगी ने आगे कहा कि उनके लिए (महागठबंधन) देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है, वे वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है, यह बंटवारे का समय नहीं है। यह समय प्रधानमंत्री मोदी की मानसिकता के अनुरूप काम करने का है।

    पाकिस्तान पर सीएम योगी ने दिया बयान 

    सीएम योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ बीजेपी ने कभी समझौता नहीं किया है। कांग्रेस के युग मे चीन आंख दिखता था, पर आज पीछे हट रहा है और वहां सीमा पर देश के जवान गश्त लगा रहे हैं।

    बीजेपी ने कश्मीर में धारा 370 हटाकर खुशहाली अमन चैन कायम किया। पाकिस्तान आज देश से कांपता है। आतंकवादी बिल में घुस गए हैं। झारखंड के लोगों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है, लेकिन सरकार के लोग बालू की तस्करी में लिप्त हैं।

    सीएम योगी ने यूपी के माफियाओं का किया जिक्र 

    2017 के बाद उत्तर प्रदेश के बुलडोजर से आज माफिया नेस्तनाबूत हो चुके हैं। माफिया यूपी से गायब हो चुके हैं। भाजपा की सरकार ही माफियाओं के नाश कर सकती हैं। आरजेडी और जेएमएम झूठ की गारंटी देकर झारखंड की जनता को एकबार फिर ठगने का काम कर रही है।

    500 वर्षों के बाद अयोधया में श्री राम लला के आने से देश गौरवांवित महसूस कर रहा है। 21 लाख घरों को पक्का मकान, मुफ्त में बालू, युवाओं को भत्ता मिला है। ये हैं बीजेपी की गारंटी। इंडी गठबंधन देश की सुरक्षा ,देश के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

    डबल इंजन की सरकार ही झारखंड का भला कर सकती है। सभा को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव, अमित यादव के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Election 2024: 'BJP की सरकार बनते ही आएंगे अच्छे दिन', पूर्व CM ने जमेशदपुर में दोहराए वादे

    Kalpana Soren: '24 साल में पहली बार हेमंत सोरेन ने...', धालभूमगढ़ में कल्पना सोरेन ने भरी हुंकार, BJP को दी चुनौती